कसौटी जिंदगी की : 3 सुपरस्टार्स में से कोई एक बनेगा मिस्टर बजाज, नाम जानकर चौंक जायेंगे
कसौटी जिंदगी की 2 अपने लांच के साथ ही कास्टिंग को लेकर चर्चा में रहा है। पहले अनुराग और प्रेरणा और उसके बाद कोमोलिका को लेकर इस बात का शोर रहा कि आखिर कौन होगी टीवी की नई कोमोलिका। हिना खान ने इस किरदार बखूबी निभाने के साथ कोमोलिका के नाम से नई पहचान भी कायम की है।
अब बारी है मिस्टर बजाज की। जल्द ही कोमोलिका का किरदार शो से लंबा ब्रेक लेना जा रहा है। ऐसे में मिस्टर बजाज की एंट्री का ऐलान एकता ने कर दिया है। खबर है कि टीवी के इन तीन सुपरस्टार्स को मिस्टर बजाज के लिए अप्रोच किया गया है। एक वेबसाइट के मुताबिक करण वाही, हितेन तेजवानी और सिद्धार्थ शुक्ला के नाम पर विचार किया जा रहा है।

इसके साथ ही ऐजाज खान का नाम भी चर्चा में है। हालांकि अभी तक एकता कपूर ने मिस्टर बजाज के लिए किसी का नाम फाइनल नहीं किया है। उम्मीद है कि इस वीक के अंत तक मिस्टर बजाज के नाम पर आखिरी बार विचार किया जाए।
ऐसी खबर है कि कोमोलिका का किरदार 13 मई को आखिरी बार दिखाया जाएगा। इसके बाद 17 से 18 मई के बीच टीवी पर मिस्टर बजाज का किरदार दिखाया जाएगा। कुल मिलाकर मई में दर्शकों के लिए कसौटी जिंदगी की 2 में सिर्फ धमाका देखने को मिलेगा।
बहरहाल,क्या आप जानते हैं कि छोटे पर्दे के इन सभी सुपरस्टार ने बॅालीवुड के कई सुपरस्टार्स को अपनी कमाई से कड़ी टक्कर दी है और नया रिकॅार्ड कायम किया है। यहां देखिए...


Click it and Unblock the Notifications