अपने खुद के गणपति बनाने में व्यस्त हैं करण वाही, देखिए बेहद प्यारी तस्वीर

एक्टर करण वाही ने गणपति के त्योहार की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए उन्होंने मिट्टी के गणपति बनाना शुरू कर दिया है और सभी को Eco Friendly गणेश चतुर्थी मनाने की सलाह दी है। करण के दोस्तों और फैन्स ने उनके इस कदम की जमकर प्रशंसा की है। करण ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए एक प्यारा सा मेसेज भी लिखा।

करण वाही ने इस तस्वीर के साथ लिखा - बहुत अच्छा लग रहा है कि इस साल भी मैं ये कर पा रहा हूं। बप्पा को जीवन दे रहा हूं। अगर आप बप्पा को घर ला रहे हैं, तो उम्मीद करता हूं कि आप ऐसा फैसला लें जो हमारी पृथ्वी के लिए भी अच्छा हो। गणपति बप्पा मोरया।

karan-wahi-sculpts-his-own-eco-friendly-ganpati-for-ganesh-chaturthi-2019

गौरतलब है कि हर साल, गणपति के बाद मुंबई के समंदर की हालत दयनीय हो जाती है। हर साल लोगों से अपील की जाती है कि गणेश भगवान की Eco Friendly मूर्तियों के साथ ही ये त्योहार मनाएं जिससे पर्यावरण को नुकसान ना पहुंचे।

करण वाही के साथ उनके दोस्तों ने भी अपने गणपति उनके साथ बनाए। इस तस्वीर में करण वाही के साथ दिखाई दे रहे हैं उड़ान फिल्म के हीरो रजत बरमेचा जो गणपति बनाने में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं।

गौरतलब है कि बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में गणपति का उत्सव धूमधाम से मनता है। चाहे टीवी की स्क्रीन हो या फिर एक्टर्स की निजी ज़िंदगी, गणपति उत्सव के दौरान हर कोई, गणपति के रंग में रंगा नज़र आता है। हर साल टीवी एक्टर्स का ये ग्रुप रित्विक धंजानी के साथ अपने गणपति बनाता है। देखिए ये बेहद प्यारा वीडियो -

View this post on Instagram

And it begins...!!🙏🏻✨

A post shared by rithvik D (@rithvik_d) on

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X