'लानत है ऐसी बिग बॉस की ट्राफी पर..' विवियन की पार्टी में पहुंचे लोग तो भड़क गए करणवीर, जानिए सच्चाई?

Karan veer Mehra AI Video- सलमान खान का शो बिग बॉस सीजन 18 काफी चर्चा में रहा। इस सीजन कई लोगों ने शानदार खेला लेकिन इसके विजेता के नाम ने कई लोगों को हैरान कर दिया था।
70 प्रतिशत लोगों ने सोचा था कि विवियन डिसेना इस शो को जीतेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस सीजन को करणवीर मेहरा ने जीता और लोगों को हैरान कर दिया। लेकिन इस वक्त एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।
इस वीडियो में करणवीर मेहरा का कहना है कि उनकी पार्टी में कोई नहीं आया,लानत है बिग बॉस की ट्रॉफी में। इसके बाद उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है।
क्या बोले करणवीर मेहरा
करणवीर मेहरा कह रहे हैं, ''विवियन की पार्टी में तो सब चले गए लेकिन मेरी पार्टी में एक दो छपरी के अलावा कोई नहीं आया। लानत है ऐसी बिग बॉस की ट्रॉफी में जब मेरी दो रुपए की भी रिस्पेक्ट नहीं है लोगों में।''
जैसे ही ये वीडियो सामने आया ये आग की तरह वायरल हो रहा है। haanikarak7 नाम के एक पेज पर इस वीडियो को साझा किया गया है। हालांकि लोग सोच में हैं कि करणवीर इस तरह से क्यों बोल रहे हैं। अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो सच्चाई सुनिए।
फर्जी है वीडियो
करणवीर मेहरा ने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है। फैक्ट चेक करने पर पता चला कि ये वीडियो में दरअसल पूरी तरह से फर्जी है और एआई जनरेटेड है। एआई की मदद से ऐसे वीडियोज अक्सर बनाए जाते हैं। करणवीर मेहरा की तरफ से किसी तरह का रिएक्शन इस वीडियो को लेकर नहीं आया। फिलहाल लोग इस पर रिएक्ट कर रहे हैं।
आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











