PICS Alert..टाइगर या ट्यूबलाइट नहीं..ये कहलाते हैं ओल्ड सलमान..
करण टेकर इन दिनों नच बलिए 8 होस्ट कर रहे हैं। आज उनका जन्मदिन है। इस मौके पर हमें उनकी कुछ तस्वीरें मिली जो कि आपको देखने पर पुराने सलमान खान की याद दिलाती हैं।
करण टेकर टीवी इंडस्ट्री के लिए लोकप्रिय नाम है। इन दिनों वह नच बलिए सीजन 8 होस्ट कर रहे हैं। वैसे आपको बता दें कि भले ही करण को लोकप्रियता एक हजारों में मेरी बहना है से मिली।
लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाहरूख खान और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से की थी।इसके बाद उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में दस्तक दी थी।
एक हजारों में मेरी बहना है के बाद करण ने फिलहाल डेली शो से दूरियां बना कर रखी है। हम उन्हें झलक दिखला जा के साथ कई अवार्ड शो को होस्ट करते हुए दिख रहे हैं।

फिलहाल करण अपनी नई बॅालीवुड फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। अगर आप करण की इन तस्वीरों पर गौर करें तो यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि फिटनेस के मामले में करण और सलमान के बीच कई समानता नजर आएगी।
उनके दोस्त उन्हें ओल्ड सलमान भी कहकर पुकारते हैं। चलिए फिर करण को जन्मदिन की बधाई देते हुए यहां देखते हैं उनकी ऐसी तस्वीरें जो कि सुपर हॅाट है...


Click it and Unblock the Notifications











