..................... Karan Singh Grover turns host for TV game show! - Hindi Filmibeat

सीरियल और फिल्मों के बाद होस्ट बनेंगे करण सिंह ग्रोवर, शानदार

By Shweta

करण सिंह ग्रोवर अपनी स्मार्ट लुक और फिट बॉडी के लिए जाने जाते हैं। अपनी फिट बॉडी, सिक्स पैक्स एब्स की वजह से वो बॉलीवुड के हॉटेस्ट हैंडसम हंक के रूप में गिने जाते हैं। मल्टी टैलेंटेड के बारे में हमने आपको बताया था कि एक्टर करण सिंह ग्रोवर एक्टिंग के बाद अब अपनी क्लॉदिंग लाइन शुरु करने जा रहे हैं जिसमें उनके स्टाइल की ड्रेसिंग होगी।

अब उनसे जुड़ी ताजा खबर ये आ रही है कि कई टेलीविजन और फिल्मों में काम करने के बाद करण सिंह ग्रोवर अब कुछ अलग करते हुए गेम शो होस्ट करेंगे। बी-टाउन के सबसे हैंडसम एक्टर्स में से एक करण सिंह ग्रोवर अब अपने
कौशल का कुछ यूं प्रर्दशन करेंगे। करण सिंह ग्रोवर फिलहाल अपनी अगली फिल्म और वेब सीरिज की तैयारियों में जुट गए हैं। इसके अलावा वो एक एप पर लाइव क्वीज को होस्ट करेंगे।

karan-singh-grover-turns-host-for-tv-game-show

इसमें करण सिंह ग्रोवर लाइव दर्शकों से जुड़ते नजर आएंगे जिसका टाइटल द Q होगा। करण सिंह फिलहाल इसमें और अपनी क्लॉदिंग लाइन में काफी व्यस्त हैं। अगर क्लॉदिंग लाइन की बात करें तो सूत्रों के अनुसार "करण सिंह ग्रोवर का अपना एक अलग स्टाइल स्टेटमेंट है जिसे उनके फैन्स पसंद करते हैं।

करण को कपड़ों के साथ एक्सपेरीमेंट करना पसंद है, खासकर जैकेट और अलग-अलग रंगो के ऊपर एक्सपेरीमेंट करना वो पसंद करते हैं। "करण काफी लंबे समय से अपनी क्लॉदिंग लाइन शुरु करना चाह रहे थे लेकिन अब जाकर उन्हें अपने इस प्लान को अमल में लाया।करण सिंह ग्रोवर फिलहाल अपनी अगली फिल्म फिरकी की शूटिंग में व्यस्त हैं जो एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में जैकी श्रॉफ, नील नितिन मुकेश,के के मेनन और संदीप धर लीड रोल में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X