नच बलिए 8 के होस्ट होंगे ये बॅालीवुड एक्टर...पत्नी भी देंगी साथ !

करण सिंह ग्रोवर नच बलिए 8 से टीवी की दुनिया में वापसी कर सकते हैं। इस शो की टीम ने करण को शो होस्ट करने का प्रस्ताव दिया है। वह जल्द इसकी घोषणा कर सकते हैं।

बिपाशा बसु से शादी के बाद करण सिंह ग्रोवर के सितारे बुलंदी पर हैं। हर कोई इन दोनों को अपने नए रियलिटी शो का हिस्सा बनाना चाहता है। बीच में यह खबर आयी थी कि करण और बिपाशा मिलकर साथ में कोई रियलिटी शो होस्ट करने जा रहे हैं।

हालांकि कुछ दिनों में यह खबर हवा हो गई। अब एक बार फिर इन दोनों के नच बलिए सीजन 8 में आने की चर्चा तेज है। खबर यह है कि बिपाशा नहीं बल्कि करण अकेले इस शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

Bipasha Basu

एक के बाद एक करण सिंह ग्रोवर को बेहतरीन प्रोजेक्ट के प्रस्ताव मिल रहे हैं। कुछ दिनों पहले हमने यह जानकारी आप तक पहुंचाई थी कि करण एक ट्रेवल शो होस्ट करने जा रहे हैं। अब यह पता चला है कि करण नच बलिए सीजन 8 को भी होस्ट करते हुए नजर आ सकते हैं।

इतना ही नहीं, अगर करण इस शो के लिए हामी भर देते हैं तो एक खास एपिसोड में करण सिंह ग्रोवर अपनी पत्नी बिपाशा बसु के साथ थिरकते भी नजर आयेंगे।

हो सकता है कि इस सीजन के ग्रैंड ओपनिंग एपिसोड की शुरुआत करण और बिपाशा मिलकर कर सकते हैं। बहरहाल, अगर ऐसा हुआ तो टीवी के दर्शकों के लिए इस बार का नच बलिए धमाकेदार होगा। कई रोमांटिक रील लाइफ जोड़ियों के साथ करण और बिपाशा की जोड़ी इस शो की टीआरपी बढ़ाने में कामयाब हो सकती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X