..................... Karan Singh Grover talked about erica fernandes and Shweta Tiwari - Hindi Filmibeat

'एरिका फर्नांडीस' पर मिस्टर बजाज का निशाना कहा, श्वेता तिवारी का काम कोई छू नहीं सकता

By Prachi Dixit

आखिरकार इस बात का खुलासा हो गया कि मिस्टर बजाज की भूमिका कसौटी जिंदगी की 2 में कौन निभाने वाला है। हाल ही में इसका प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। ये साफ हो चुका है कि मिस्टर बजाज कोई और नहीं बल्कि करण सिंह ग्रोवर हैं। करण सिंह ग्रोवर ने हाल ही में एक अखबार से की गई बातचीत में कुछ खुलासे किए हैं।

उन्होंने पुरानी प्रेरणा यानी कि श्वेता तिवारी और नई प्रेरणा एरिका फर्नांडिस को लेकर अपनी राय रखी है। सबसे पहले मिस्टर बजाज के किरदार को निभाने को लेकर करण ने कहा कि यदि वह 300 साल के भी होते तो वह मिस्टर बजाज की भूमिका निभाते।

Kasautii Zindagii kay 2

रही बात सफेद बाल की तो इस पर करण कहते हैं कि मेरे कुछ बाल वैसे भी सफेद हैं बिपाशा उन पर कलर करने के लिए कहती हैं। जब उनसे अनुराग और प्रेरणा के बारे में पूछा गया तो इस पर करण का कहना था कि मैं इस शो को शुरुआत से देख रहा हूं। मैंने इसके कई सारे एपिसोड देखे हैं।

मुझे लगता है कि पार्थ और एरिका दोनों शानदार दिख रहे हैं। अनुराग और प्रेरणा के किरदार में दोनों अच्छे लग रहे हैं। उन्होंने अपने किरदार के साथ काफी कुछ जोड़ा है। वैसे भी कोई भी श्वेता तिवारी के काम को नहीं छू सकता है। लेकिन दोनों ने कमाल का काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X