करण सिंह ग्रोवर की पहली पत्नी ने कराया मेकओवर..तस्वीरों में देखें
करण सिंह ग्रोवर की पहली पत्नी श्रद्धा निगम इन दिनों अपने मेकओवर को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। आप भी देखें...
इन दिनों करण सिंह ग्रोवर की पहली पत्नी श्रद्धा निगम अपने बदले बदले अंदाज को लेकर खूब सुर्ख़ियों में हैं। हाल ही में करण की पहली पत्नी श्रद्धा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने मेकओवर की कुछ तस्वीरें अपलोड की हैं।
करण की पहली पत्नी जोकि अब एक फैशन डिज़ाइनर बन चुकी हैं। उन्हें दर्शक कहानी 'घर घर की','कृष्ण अर्जुन'और 'चूड़ियां' जैसे शो में देख चुके हैं।
करण श्रद्धा की मुलाकात तब हुई थी जब करण टीवी की दुनिया में नए और श्रद्धा टीवी की दुनिया का जाना माना नाम थी।दोनों की मुलाकात हुई और फिर प्यार हो गया, जिसके बाद श्रद्धा ने करन से शादी के बाद अपने टीवी करियर को अलविदा कह दिया।
हालांकि दोनों की शादी महज कुछ ही महीने चली शादी के एक साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया ।करण से तलाक के बाद श्रद्धा ने मयंक आनन्द से शादी कर ली।


Click it and Unblock the Notifications