'कसौटी जिंदगी की 2 ' को नहीं मिल रहे हैं मिस्टर बजाज, 7 सुपरस्टार्स का नाम रेस में सबसे आगे !
कसौटी जिंदगी की 2 में जिस तरह हिना खान के आने से पहले कोमोलिका के किरदार को लेकर सस्पेंस बना हुआ था। ठीक इसी तरह अब ये माहौल मिस्टर बजाज की भूमिका को लेकर है। जल्द ही शो में मिस्टर बजाज की एंट्री होनी है। खबर ये थी कि करण सिंह ग्रोवर मिस्टर बजाज के किरदार के लिए फाइनल कर लिए गए हैं।
एक वेबसाइट ने दावा किया है कि करण सिंह ग्रोवर को मिस्टर बजाज की भूमिका के लिए नहीं चुना गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक करण सिंह ग्रोवर का एक और नया शो आ रहा है।
मेकर्स को लगा कि वह ऐसे में मिस्टर बजाज के किरदार के साथ न्याय नहीं कर पायेंगे। इसके साथ ही प्रेरणा यानी कि एरिका के सामने करण सिंह ग्रोवर अधिक उम्र के लग रहे हैं।
दोनों की जोड़ी साथ में सही नहीं दिख रही है। यही वजह है कि मेकर्स अब दोबारा से मिस्टर बजाज की तलाश कर रहे हैं। खबर ये भी है कि करण ने नाम फाइनल होने के बाद प्रोडक्शन हाउस के साथ अपना कॅान्ट्रेक्ट साइन करने से टालमटोल कर रहे थे।

ये भी एक वजह बताई जा रही है, करण के इस शो से बाहर होने की। आपको बता दें कि कसौटी जिंदगी की पहले भाग में रोनित रॅाय ने मिस्टर बजाज की आइकॅानिक भूमिका निभाई।
ऐसे में एकता कपूर के पास सबसे बड़ी चुनौती इस समय रोनित को टक्कर देने वाला अभिनेता कास्ट करना है। फिलहाल टीवी इंडस्ट्री के इन 7 नाम को लेकर भी चर्चा हैं। मुमकिन है कि इनमें से कोई एक मिस्टर बजाज के किरदार को पर्दे पर निभाते हुए दिखाई दे सकता है।


Click it and Unblock the Notifications