दिल मिल गए की रिद्धिमा या कबूल है कि जोय़ा..करन सिंह ग्रोवर सबके साथ परफेक्ट!
करन सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और फिलहाल दोनों शादी के पहले के खूबसूरत दिनों को जी रहे हैं। करन सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु फिल्म अलोन में काम करने के दौरान करीब आए।
करन सिंह ग्रोवर की हेट स्टोरी भी आ चुकी है। वैसे वो फिल्मों के लिए नए जरूर हैं लेकिन टेलीविजन के मामले में वो नए नहीं हैं बल्कि उन्होंने काफी अच्छी पहचान बना रखी।और ज्यादातर सिरियल में उनका रोमांटिक अंदाज लोगों को काफी पसंद आता था।
[टीवी की सबसे सक्सेसफुल हीरोइन के बॉलीवुड डेब्यू के लिए READY!]
अब आपको दिल मिल गए सिरियल तो याद होगा जिसमें अरमान और रिद्धिमा का रोमांस का सब पर खूब जादू चला था तो वही कबूल है और तेरी मेरी लव स्टोरी सिरियल को भी लोगों ने काफी पसंद किया था।
कसौटी जिंदगी की में भी उनके और स्नेहा बजाज का रोमांस तो लोगों को पसंद था और करन का निगेटिव रोल भी पॉपुलर हुआ। इसलिए हमने सोचा कि क्यों ना करन सिंह ग्रोवर के टेलीविजन के दिनों की कुछ रोमांटिक तस्वीरों को दिखायें। देखिए तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications











