सुपरस्टार का धमाकेदार कमबैक..इंतजार मुश्किल...चौंक जायेंगे..
टीवी के लोकप्रिय सुपरस्टार करण सिंह ग्रोवर जल्द ही वापसी करने वाले हैं। लेकिन ना तो टीनी से और नहीं फिल्मों से। यहां देखें एक खास रिपोर्ट..
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के शादी के बाद लंबे समय से इन दोनों के ही वापसी की चर्चा तेजी से हो रही थी। बीच में यह भी खबर आयी थी कि दोनों जल्द ही टीवी शो पॅावर कपल होस्ट करते हुए नजर आयेंगे।
हाल ही में बिपाशा भी सलमान खान के टूर का हिस्सा बनी थी।लेकिन देखा जाए तो बिपाशा की वापसी से ज्यादा अब लोगों को करण सिंह ग्रोवर की वापसी का इंतजार है।

कुबूल है से लोकप्रिय होने के बाद करण ने फिल्मों की राह पकड़ ली थी। टीवी और फिल्म के बीच करण वापसी के लिए किसे चुनते हैं यह जानने के लिए उनके फैंस की उत्सुकता देखते ही बनती है।
खबर यह है कि जल्द ही यह इंतजार खत्म हो जाएगा। करण अपन खुद का म्यूजिक एल्बम लांट करने जा रहे हैं। वह इस साल एल्बम लांच कर सकते हैं।
बहुत कम लोगों को पता है कि करण इससे पहले एक ब्रिटिश बैंड का हिस्सा रहचुके हैं। अपने एल्बम के लिए करण दो सांग भी रिकॅार्ड कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने इन गानों को लिखा भी है।
करण अपनी म्यूजिक टैलेंट से समय-समय पर बिपाशा को भी खुश करते रहते हैं। उन्होंने शादी से पहले अपने संगीत में बिपाशा के लिए गाना भी गाया था। करण और बिपाशा की जोड़ी बी-टाउन की सबसे हॅाट और रोमांटिक जोड़ी है। करण और बिपाशा की ये तस्वीरें इसकी गवाही दे रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
