करण सिंह ग्रोवर 2022 में तीन बैक-टू-बैक शो के साथ रहेंगे व्यस्त, कहा- 'ये साल शानदार होने वाला है'

अपनी करिश्माई स्क्रीन प्रेजेंस और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में रहने वाले अभिनेता करण सिंह ग्रोवर एक नए साल की शुरुआत के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित हैं। नए साल के बारे में बात करते हुए, करण सिंह ग्रोवर ने कहा, "2022 अविश्वसनीय लग रहा है। मैं अलग अलग तरह की शैली पर काम कर रहा हूं और एक अभिनेता के रूप में खुद को एक्सप्लोर करने को लेकर उत्सुक हूं। यह मेरे जीवन के हर पहलू में एक बहुत ही प्रोडक्टिव होने जा रहा है।"

करण सिंह ग्रोवर ने अपनी आगामी प्रोजेक्ट्स की एक झलक भी दी। इसे साझा करते हुए, अभिनेता ने कहा, "मेरे पास इस साल के लिए तीन वेब शो की योजना है। ये तीनों सीरीज बिल्कुल अलग तरह की है। मैं अपनी आगामी प्रोजेक्ट्स में एक्शन, मनोवैज्ञानिक थ्रिलर और रोमांस पर काम करूंगा।"

karan-singh-grover-has-three-web-shows-planned-for-2022

करण बैक टू बैक इन तीनों सीरीज पर काम करने वाले हैं। साल 2021 में करण 'क़ुबूल है 2.0' में सुरभि ज्योति के साथ नजर आए थे, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया गया था। यह ज़ी 5 पर स्ट्रीम किया गया था।

करण सिंह ग्रोवर ने टेलीविजन इंडस्ट्री में 15- 16 गुजार लिये हैं। इस दौरान उन्होंने कई शोज में काम किया और इंडस्ट्री में अपनी एक जगह बनाई है। साल 2004 में बालाजी टेलीफिल्म्स के शो 'कितनी मस्त है जिंदगी' से करण ने टेलीविजन में कदम रखा था। उसके बाद वो 'कसौटी जिंदगी की', 'दिल मिल गए', 'कबूल है' जैसे कई हिट शोज दे चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X