दो तलाक पर करण सिंह ग्रोवर ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- आगे बढ़ने के बाद एहसास होता है कि...

Karan Singh Grover On Two Divorce: टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा का विषय बन रहे हैं। उनकी तीन शादियां हुई और 2016 में उन्होंने बिपाशा बसु के साथ में शादी कर ली। इसके बाद उनकी एक बेटी भी हुई और अब दोनों शादीशुदा जिंदगी में काफी ज्यादा खुश नजर आते हैं।
लेकिन करण सिंह ग्रोवर ने इससे पहले श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट के साथ में शादी की थी। लेकिन उनकी यह दोनों शादियां सफल नहीं हो पाई। पहली शादी श्रद्धा निगम से हुई और 2009 में दोनों का तलाक हो गया। दूसरी शादी उन्होंने जेनिफर विंगेट के साथ की और 2014 में उनके साथ भी तलाक हो गया।
अब हाल ही में करण सिंह ग्रोवर ने अपनी दो शादियां टूटने को लेकर पहली बार रिएक्ट किया है। बॉम्बे टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि "मैं प्रोफेशनल एक्टर नहीं हुआ करता था और मैं एक ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो किसी के सामने जाकर किसी भी बात को जस्टिफाई करूं। ऐसा इसीलिए क्योंकि मुझे इसकी कोई जरूरत नहीं है।"
करण सिंह ग्रोवर ने आगे बात करते हुए कहा कि "मैं एक ऐसा इंसान नहीं हूं जिसको इस बात से कोई फर्क पड़ता हो कि मेरे बारे में लोग अच्छा सोचते हैं या बुरा सोचते हैं। कोई बात ही नहीं है क्योंकि यह उनकी चॉइस है। यह उनकी जिंदगी है और यह मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं है। तलाक और ब्रेकअप कुछ अच्छा नहीं होता।"
इस पर आगे बात करते हुए करण सिंह ग्रोवर ने कहा कि "जब लोग मूव-ऑन हो जाते हैं तो उन्हें इस बात का एहसास होता है कि जो भी हुआ अच्छे के लिए हुआ। मुझे कभी भी अपने जीवन में हो रही चीजों को लेकर किसी से बात करने की जरूरत महसूस नहीं हुई। क्योंकि मैं इस बात की उम्मीद नहीं रखता हूं कि लोग मेरे पास आकर मेरी जिंदगी में चल रही बकवास के बारे में बात करें।"
करण सिंह ग्रोवर ने आगे कहा कि "ऐसा मेरा कोई भी मोटिव नहीं है और मैं प्यार और खुशी लोगों के बीच में फैलाना चाहता हूं। सबकी जिंदगी में कई बार कुछ ना कुछ बुरा होता है और मुझे ऐसा लगता है कि सबको अपनी प्राइवेसी की जरूरत है। जिससे कि वह उसे संभाल पाए।"


Click it and Unblock the Notifications











