बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर और कपिल शर्मा शो..सिर्फ मस्ती, मजाक और ठहाकों की गूंज!
द कपिल शर्मा शो पर कोई भी सितारे पहुंचे मस्ती, मजाक होना तो लाजिमी है। इस बार शो पर पहुंचे बॉलीवुड के नए शादीशुदा कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर। कपिल ने तो उन्हे शो पर पोस्ट वेडिंग पार्टी ही दे डाली। पूरा एपिसोड काफी मजेदार रहा।
शादी के बाद बिपाशा पहली बार पब्लिक अपीयरेंस दी किसी शो पर वो भी सामने जब कपिल शर्मा हो तो खिंचाई ना हो ये तो हो नहीं सकता। कपिल ने भी बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर की खिंचाई करने में कोई कमी नहीं छोड़ी।इन लोगों ने भी मस्ती करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
[#BreakingBuzz: सलमान ने कितने करोड़ में साइन किया बिग बॉस 10!]
पूरे सेट को बिल्कुल शादी के थीम पर सजाया गया और शो में पहुंची बिपाशा बसु भी बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। ये कोई पहला मौका नहीं है जब किसी नए कपल को उन्होंने बुलाया हो,उन्होंने अपने पहले शो कॉमेडी नाइट विद कपिल में भी हरभजन सिंह और गीता बसरा को शादी के बाद बुलाया था।
आइये आगे की स्लाइड्स पर देखिए कैसे इन लोगों ने की मस्ती और खूब किया धमाल।


Click it and Unblock the Notifications