हिंदू एक्टर ने कोहनी पर पर बनवाया 'अल्लाह' नाम का टैटू, मचा बवाल, हराम कहते हुए हो रहे हैं ट्रोल

Karan Patel Allah Tattoo: 'The 50' शो कई कारणों से चर्चा में है लेकिन हाल ही एक प्रतियोगी के टैटू ने बवाल मचाया हुआ है। जी हां, इस शो में एक हिंदू एक्टर है जिसने अपनी कोहनी में एक टैटू बनवाया है और उसमें अल्लाह लिखा हुआ है।

Karan Patel

जी हां, हम बात कर रहे हैं करण पटेल की जो कि एक सीनियर एक्टर हैं और कई सीरियल में कमाल का काम करते हुए नजर आ चुके हैं। इस शो और उनको लेकर कहा जाता है कि वो इस शो में सबसे ज्यादा उम्र के हैं और काफी जल्दी वो बाहर भी हो सकते हैं। इस बीच उनके इस टैटू ने एक नई बहस छेड़ दी है क्योंकि कुछ लोग इसको हराम करार देकर ट्रोल भी कर रहे हैं।

क्यों कह रहे हैं हराम?

बता दें कि इस्लाम धर्म में टैटू हराम माना जाता है। आप अपने शरीर में ऐसा कुछ नहीं गुदवा सकते हैं जो कि हमेशा के लिए उसमें रह जाए। रही बात अल्लाह नाम की तो ये तो बिल्कुल नहीं लिखवा सकते हैं क्योंकि आप गंदी जगहों पर भी जाते हैं और उस हाथ से कई गलत काम भी करते हैं।

नापाकी के साथ अल्लाह का नाम लिखा जा सकता है। यही कारण हैं कि करण पटेल बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं। बता दें कि फिलहाल करण द 50 शो का हिस्सा हैं लेकिन वो जल्दी बाहर आ सकते हैं ऐसी चर्चा हो रही है। हालांकि अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

कई सीरियल्स में किया काम

करण पटेल एक सीनियर एक्टर हैं और उन्होने अपने करियर में कई शानदार सीरियल्स में काम किया है। हालांकि इस टैटू वाले काम के बाद लोगों का कहना है कि इसकी कोई जरूरत नहीं थी। इस पूरे मामले में करण पटेल कब चुप्पी तोड़ते हैं ये देखने वाली बात होगी।

More from Filmibeat

Read more about: karan patel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X