''मैं ये नहीं पहनूंगा, आप चाहे कुछ भी कर लो''
'मैं ये नहीं पहनूंगा, आप चाहे कुछ भी कर लो'..ये शब्द किसी और के नहीं बल्कि ये है मोहब्बतें के रमन यानि करन पटेल के है। ये बातें सुनाई दीं ये है मोहब्बतें के सेट पर करन पटेल के मेक-अप रूम से। जी हां..हमेशा से ही सेट पर किसी न किसी बात को लेकर नखरे और गुस्सा दिखाने वाले करन पटेल ने एक बार फिर ऐसा ही कुछ कर दिया।
कैसे बनीं 'राधे मां'..ये शो सच्चाई लाएगा सामने!
दरअसल, हुआ यूं कि हाल ही में करन ये है मोहब्बतें के शूट पर थे, जहां उन्हें पहनने के लिए एक शर्ट दी गई। लेकिन जनाब को वो शर्ट पसंद नहीं आई तो वो भड़क गए और उस शर्ट को पहनने से मना कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि उस दिन वो उस सीन को शूट नहीं कर सके क्योंकि करन का मूड खराब था। करन ने वो शूट अगले ही दिन किया, और वो भी तब..जब करन को उनकी पसंद की शर्ट दी गई।
#GaneshChaturthi..इन्होंने तो गणपति को 'लाइमलाइट' में ही ला दिया!
सूत्रों ने बताया कि करन की ये डिमांड निराधार थी। ऐसा ज़रूरी नहीं है कि एक्टर को हमेशा ही उनकी पसंद का आउटफिट दिया जाए। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि करन सेट पर नखरे कर रहे हैं, इससे पहले भी करन की ऐसी ही कई खबरें सामने आ चुकी हैं।
इसी के साथ आपको बता दें कि करन भी इकलौते एक्टर नहीं है जो सेट पर नखरे करते हैं, इससे पहले भी कई टीवी स्टार्स इन्हीं सब बातों को लेकर सुर्खियों में आ चुके हैं। आइए नज़र डालते हैं उन स्टार्स पर..


Click it and Unblock the Notifications











