टीवी स्टार करण पटेल पर टूटा दुखों का पहाड़, जान कर होगा अफसोस!
Recommended Video

'ये है मोहब्बतें' फेम एक्टर करण पटेल की पत्नी अंकिता भार्गव अपने पहले बच्चे की खबर को लेकर बेहद उत्साहित थीं। जी हां,ये बड़े ही दुख की बात है कि अंकिता ने अपना पहला बच्चा खो दिया है।
किसी कारण की वजह से उनका गर्भपात हो गया है। यानी कि उनकी पत्नी का मिसकैरेज हो गया है। अंकिता चार महीने की गर्भवती थी और उन्हें हाल ही में एक अवॉर्ड समारोह में अपने पति करण पटेल के साथ देखा गया था।

मिल रही खबर के मुताबिक अंकिता के साथ यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना जी गोल्ड अवॉर्ड समारोह के एक दिन बाद हुई है।इस खबर की पुष्टि खुद अंकिता के पिता एक्टर अभय भार्गव ने की है।
कुछ दिन पहले ही करण ने अंकिता के मां बनने की खुशी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। उन्होंने लिखा था कि
गौरतलब है कि अंकिता और करण ने साल 2015 में शादी की थी। अंकिता लंबे समय से मां बनने की कोशिश कर रही थी। दोनों ही अपने माता-पिता बनने को लेकर काफी खुश थे। इसका इजहार उन्होंने जी टीवी को शो जज्बात में किया था।
बहरहाल टीवी के हॅाट कपल करण और अंकिता की ये खास अनदेखी तस्वीरें देखते रह जायेंगे..


Click it and Unblock the Notifications