ये है मोहब्बतें के रमन भल्ला की तस्वीरों ने मचाया हंगामा,फैंस के लिए बड़ा खुलासा
छोटे पर्दे के शाहरूख खान करण पटेल इन दिनों सातवें आसमान पर है। इसकी खास वजह है उनके परिवार का दो से तीन होना। जी हां। टीवी शो ये है मोहब्बतें में करण एक नहीं बल्कि तीन बच्चों के पिता हैं।
असल जिंदगी में करण लंबे समय से इस खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे। हाल ही में करण की पत्नि अंकिता भार्गव के प्रेगनेंट होने की खबर सामने आयी थी।

हालांकि करण और अंकिता ने इस खबर को गलत बताते हुए यह कहा था कि ऐसा कुछ नहीं है। अगर ऐसा कुछ हुआ तो वह जल्द अपने फैंस से यह खुशी शेयर करेंगे।करण पटेल ने इन खबरों को अफवाह बताते हुए कहा था मैं बाहर हूं।
ये है मोहब्बतें फैंस को तगड़ा झटका,इशिता,आदित्य की मौत,सबसे बड़ा महा ट्विस्ट !
जब मैं पापा बनूंगा तो छिपाउंगा नहीं, सबको बताऊंगा लेकिन फिलहाल ऐसा कुछ नहीं है।लेकिन अब करण बड़े ही दिलचस्प तरीके से इस खुशी का ऐलान किया है।
करण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेहद दिलचस्प तस्वीर शेयर करके यह जाहिर किया है कि वह जल्द पापा बनने वाले हैं। चलिए फिर आप भी देखिए इस बेहद खास तस्वीर को।
गौरतलब है कि करण पटेल और अंकिता भार्गव ने 3 मई 2014 को सात फेरे लिए थे।बहरहाल टीवी के हॅाट कपल करण और अंकिता की ये खास अनदेखी तस्वीरें देखते रह जायेंगे..


Click it and Unblock the Notifications












