अखबार में लेटर छपवा कर बीवी से माफी मांग रहे सुपरस्टार!

By Shivani Verma

सीरियल ये हैं मोहब्बतें हैं के स्टार रमन भल्ला उर्फ करन पटेल हमेशा से ही अपने रीयल लाइफ एक्स रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में रहे हैं। काम्या पंजाबी के साथ कई सालों तक रिलेशन में रहे करन पटेल का अचानक से अंकिता भार्गव के साथ शादी करने की खबरों ने चौंका दिया था।

Karan-Ankita

जिसके बाद आज भी सोशल मीडिया पर इन दोनों के पुराने रिलेशन की खबरों में से कोई न कोई मुद्दा निकलकर सामने आता ही रहता है। लेकिन हाल ही में करन ने अपनी पत्नी अंकिता भार्गव के लिए वो कर दिखाया है जिसे देखने के बाद वाकई में आपके भी आंसू नहीं थमेंगे।

टीवी की ये हॉट एक्ट्रेस एक बार फिर करेंगी ComeBack..होगी धमाकेदार एंट्री!

जी हां..कल यानि 17 अगस्त को करन की पत्नी अंकिता भार्गव का जन्मदिन है। इस खास मौके पर करन ने अंकिता के लिए ओपन लेटर लिखा है जिसमें उन्होंने अपनी सभी गल्तियों के लिए माफी मांगी है। करन ने एक जाने माने अखबार में ये लेटर अपनी पत्नी के लिए छपवाया है।नीचे पढ़ें पूरा लेटर..

''माय डियर वाइफ अंकिता..

दुनिया की सबसे बेस्ट पत्नी को जन्मदिन की ढर सारी शुभकामनाएं। मैंने कई बार तुम्हें आईलवयू कहा है, लेकिन आज मैं तुम्हें आईलवयू के साथ थैंक्यू भी कहूंगा। मुझ जैसे इंसान की पत्नी बनने के लिए थैंक्यू। मैंने अपनी जिंदगी में कई गल्तियां की हैं, और तुम ही एक ऐसी इंसान हो जिसने मुझे हर बार चांस दिया है। लेकिन आज मैं तुम्हें दी हुई सभी तकलीफों के लिए सॉरी बोलना चाहता हूं। मैं कभी ख्वाब में भी तुम्हारे बिना अपनी जिंदगी के बारे में सोच नहीं सकता। आज मैं सभी के सामने तुमसे कुछ वादें करना चाहता हूं। मैं वादा करता हूं कि मैंने जितनी भी गल्तियां की हैं उसे कभी भी नहीं दौहराउंगा। मैं वादा करता हूं कि तुम्हारे चेहरे पर एक छोटी सी मुस्कान लाने के लिए भी पूरी कोशिश करूंगा।

यूं तो है टीवी का ये बेस्ट कपल..लेकिन नहीं चाहते साथ काम करना!

मैं वादा करता हूं जैसा इंसान तुम मुझे बनाना चाहती हो मैं बिल्कुल वैसा बनूंगा। ये तुम्हारा बर्थडे है लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि भगवान ने मुझे तुम्हारे रूप में दुनिया का सबसे अच्छा गिफ्ट दिया है। और इसी के साथ वादा करता हूं कि मैं एक अच्छा इंसान बनूंगा और एक अच्छा पति भी साबित होउंगा। इसी के साथ मैं तुम जैसी पत्नी पाने के लिए भगवान से शुक्रिया अदा करता हूं। आईएम सॉरी, आई ट्रूली, डीपली, मैडली, इनसेनली, एडिक्टिवली एंड क्रेज़िली लव यू टू डेथ।

So, ANKITA KARAN PATEL (my name never sounded better) wish you a very very happy birthday my love. May you be showered upon with all that you ever wished for.

From,

Your not so perfect husband, Karan''

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X