कभी टीवी पर राज करता था ये एक्टर, अब 6 साल से ऑफर नहीं किया कोई शो, सुनाई आपबीती

Karan Patel

Karan Patel Struggle: करण पटेल ने टीवी इंडस्ट्री पर एक बड़ा नाम कमाया है और आपको बता दें कि अपने करियर में काफी बेहतरीन सीरियल्स में भी काम किया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उन्होंने 'ये है मोहब्बतें' में रमन भल्ला का किरदार निभा कर फ़ाइल का दिल जीत लिया था और हर तरफ पापुलैरिटी हासिल की थी।

एक वक्त ऐसा भी आया था जब करण पटेल टीवी इंडस्ट्री पर राज करने लगे थे और आज के वक्त में उनको एक भी बढ़िया सीरियल ऑफर नहीं होता है। उनको किसी भी सीरियल के लिए ऑफर तक नहीं किया जा रहा है। इस बात का खुलासा अब हाल ही में हुए एक पॉडकास्ट के दौरान करण पटेल ने खुद किया है।

दरअसल आपको बता दें कि हाल ही में करण पटेल को भारती सिंह के पॉडकास्ट में देखा गया। जहां पर उन्होंने अपने स्ट्रगल को लेकर बात की। एक्टर ने बताया कि वह 6 साल से किसी अच्छे प्रोजेक्ट की तलाश में है। करण पटेल ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मुझे रोज क्या वीकली शोज के लिए भी ऑफर नहीं आते हैं।"

करण पटेल ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मुझे अच्छे क्या बुरे रोल भी नहीं मिलते हैं। ऑफर आएंगे तो ही काम करेंगे ना। मुझे पिछले 6 साल से कोई भी ऑफर नहीं मिला है। टीवी बन कहां रहा है बन भी रहा है तो मुझे अप्रोच नहीं किया जा रहा है। रोज 150 से 200 नए एक्टर पैदा हो जाते हैं।"

अभिनेता ने आगे बात करते हुए बताया कि "उनका बजट हमसे 10% होगा और हम मेकर्स पर 90% ज्यादा भारी पड़ जाते होंगे। जो मेकर्स को कम दाम में मिलेगा लोग उनको ही ले लेते हैं। हालांकि बड़े एक्टर और न्यू कमर की कास्टिंग से किसी भी प्रोजेक्ट में कोई भी बहुत बड़ा फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन थोड़े ज्यादा पैसे खर्च कर देंगे तो बाद में आपकी वैल्यू बढ़ जाती है।"

अगर हम करण पटेल के करियर के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि उनका आखिरी बार टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' में देखा गया था। इसके बाद एक्टर को खतरा खतरा खतरा, खतरों के खिलाड़ी 10, खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया में देखा गया है।

More from Filmibeat

Read more about: karan patel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X