ये सुपरस्टार बनेंगे 'ये हैं मोहब्बतें' के नए रमन, करण पटेल शो छोड़ने से बाहर , शॉकिंग खबर !

ये हैं मोहब्बतें के फैंस के लिए बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। जी हां, हाल ही में इस शो से रमन भल्ला के किरदार को लेकर काफी सस्पेंस दिखाया जा रहा है। जहां पर रमन की मौत दिखाई गई है। लेकिन इशिता को विश्वास है कि रमन जिंदा है।

शो से रमन के किरदार के मौत के पीछे की वजह ये बताई जा रही थी कि करण जल्द रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के नए सीजन के साथ बिग बॅास 13 का भी हिस्सा बनने जा रहे हैं। इस वजह से करण पटेल ने शो से ब्रेक लिया है। अगस्त में करण पटेल को खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग शुरू करनी है।

Karan Patel

शो को जीतने के लिए उन्होंने इस वक्त अपना सारा फोकस फिटनेस पर रखा हुआ है। समय से पहले वह शो से गायब हो चुके हैं। वहीं एक वेबसाइट ने दावा किया है कि करण पटेल और दिव्यांका त्रिपाठी की जोड़ी अब एक साथ नहीं दिखाई देगी। लगातार 5 साल से इस जोड़ी ने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है। मेकर्स रमन को शो में वापस लाना चाहते हैं।

लेकिन रमन का चेहरा नया होगा। मिली जानकारी के अनुसार करण पटेल की जगह रमन की भूमिका चैतन्य चौधरी निभा सकते हैं। चैतन्य चौधरी इससे पहले 'सीआईडी' और 'कहीं तो होगा' जैसे शो का हिस्सा रह चुके हैं। मुमकिन है कि इस शो को बंद करने का फैसला भी लिया जा सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि टीवी के इन 7 सुपरस्टार्स के शो छोड़ने से फैंस को तगड़ा झटका लग चुका है..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X