शॉकिंग खबर, रोहित शेट्टी के ब्लॅाकबस्टर के लिए 'करण पटेल' ने छोड़ा ये हैं मोहब्बतें
ये हैं मोहब्बतें के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। खुद करण पटेल ने इस बात का इसरार कर लिया है कि उन्होंने ये हैं मोहब्बतें छोड़ने का फैसला कर लिया है। करण पटेल ने एक वेबसाइट से बातचीत के दौरान इस बात को तय बताया है। उन्होंने कहा कि मैं अब इस शो का हिस्सा नहीं हूं।
वहीं शो में नए रमन की एंट्री पर करण ने चुप्पी साध रखी है। करण ने अपनी तरफ से एक बयान जारी कर शो छोड़ने की वजह बताते हुए कहा है कि खतरों के खिलाड़ी के साथ ऐसे कई प्रोजेक्ट हैं जिसके वजह से उन्हें ये शो छोड़ना पड़ रहा है। मुमकिन है कि वह किसी फिल्म में भी दिखाई दे सकते हैं।

देखा जाए तो ये खबर कई फैंस के लिए चौंकाने वाली हो सकती है। बीते पांच साल से रमन और इशिता की जोड़ी का नाम टीवी की लोकप्रिय जोड़ी में शामिल रहा है। ऐसे में करण पटेल के बदले किसी और को रमन के किरदार में देखने दर्शकों के लिए मुश्किल होने वाला है।
मिली जानकारी के अनुसार करण पटेल की जगह रमन की भूमिका चैतन्य चौधरी निभा सकते हैं। चैतन्य चौधरी इससे पहले 'सीआईडी' और 'कहीं तो होगा' जैसे शो का हिस्सा रह चुके हैं।
करण पटेल भी जल्द रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आयेंगे। करण पटेल इस शो को जीतकर टाइटल अपने नाम करना चाहते हैं। यहां देखिए इस बार खतरों के खिलाड़ी 10 में ये सभी चेहरे नजर आ सकते हैं..


Click it and Unblock the Notifications












