Karan Patel: सेट पर शराब पीकर जाता था ये फेमस टीवी एक्टर, बुरी हरकतों को देखकर डायरेक्टर को बंद करना पड़ा शो

Karan Patel Acting Career: टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर करण पटेल को आज कौन नहीं जानता। एक्टर ने कई नामी सीरियल्स में काम किया है और अपने टैलेंट का लोहा मनवाया है लेकिन करण अपनी इस उपलब्धि को लेकर इतना ज्यादा घमंड में आ गए थे कि उन्होंने अपने करियर को सीरियस लेना बंद कर दिया।
करण पटेल फिल्म 'डैरन छू' से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। लोकप्रिय टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' में अपनी भूमिका से दर्शकों के दिलों को जीतने वाले एक्टर ने अपने करियर के एक चुनौतीपूर्ण दौर के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कैसे उनके व्यवहार के कारण उनका लोकप्रिय टीवी शो कस्तूरी बंद हो गया।
पिंकविला के साथ एक साक्षात्कार में, उन्होंने स्वीकार किया कि पहली बार कस्तूरी में मुख्य अभिनेता के रूप में चुने जाने के बाद उन्हें घमंड हो गया था। उन्होंने कहा- "मैं खुद को बहुत बड़ा मानने लगा था, शो 'कस्तूरी' मेरी वजह से बंद हो गया। मैं सेट पर शराब पीकर जाता था, शूटिंग के लिए भी देर में ही पहुंचता था। मुझे लगता था कि मेरे बिना ये शो नहीं चलेगा, लेकिन जब ये शो बंद हुआ तो मेरी आंखें खुल गईं।
एक्टर ने आगे बताया कि अब उन्होंने अपनी बीती गलतियों से काफी सबक लिया है और खुद को सक्षम बनाया है। आपको बता दें, करण पटेल निर्देशक भारत रतन की आगामी फिल्म 'डैरन छू' से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। फिल्म का ट्रेलर और पोस्टर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में करण पटेल जीवन की समस्याओं से जूझ रहे एक मिडल क्लास आदमी यानी मानव अवस्थी की भूमिका निभा रहे हैं। वह खुद को शादी, करियर, परिवार, प्यार और फाइनेंस बीच फंसा हुआ पाता है।
फिल्म के ट्रेलर के बारे में बात करें तो, 'डैरन छू'में करण पटेल के अलावा आशुतोष राणा, स्मृति कालरा और मनोज जोशी भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 13 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। करण पटेल के करियर में कामयाबी के कई किस्से जुड़े हुए हैं। उनके काम में विभिन्न रियलिटी टीवी शो में उपस्थिति शामिल है, जिनमें 'फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी', 'नच बलिए', 'झलक दिखला जा' आदि शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications











