सीरियल नंबर 1..हीरो भी नंबर 1..फिर भी नहीं मिली 9 महीने से सैलरी..SHOCKING!
सीरियल ये हैं मोहब्बतें शुरुआत से ही टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। हालांकि इस सीरियल को शुरू हुए काफी साल बीत चुके हैं, इसके बाद भी इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इशिता और रमन इस सीरियल के पसंद किए जाने की सबसे बड़ी वजह हैं।

लेकिन जिस तरह से ये सीरियल काफी ऊंचाइयों पर पहुंचा है उसके साथ ही एक इस शो से जुड़ी नेगेटिव खबर सामने आ रही है। जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। जी हां! ऐसा बताया जा रहा है कि स्टार प्लस के सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' के लीड मेल एक्टर करन पटेल को पिछले नौ महीने से उनकी पेमेंट नहीं मिली है।
#GoodNews! कसम में लौटेंगी कृृतिका..यूं होगा ऋषि-तनु का मिलन!
रिपोर्ट के मुताबिक सीरियल के कई कलाकारों की एग्रिमेंट भी रिन्यू नहीं हुई हैं। आपको बता दें कि सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में कई बड़े कलाकार काम करते हैं। सिर्फ कलाकारों के लिहाज से ही नहीं ये सीरियल टीवी सोप क्वीन एकता कपूर के बालाजी प्रोडक्शन के निर्माताओं की तरफ से बनाए जाने वाले बड़े सीरियल्स में से एक है।
झलक से 'OUT' हुए करन जौहर..ये सुपरस्टार बनेंगे नए जज!
आपको बता दें कि करन पटेल कभी इस शो को लेकर तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में करन ने अपनी पत्नी अंकिता के जन्मदिन पर एक जाने माने अखबार में ओपन लेटर छपवाया था, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी से कई वादें किए थे और गल्तियों के लिए माफी मांगी थी।


Click it and Unblock the Notifications











