PICS : लंदन में इस तरह हनीमून मना रहा है ये कपल!
पिछले दिनों हमने आपको खबर दी थी कि ये हैं मौहब्बतें में रमन का किरदार निभाने वाले करन पटेल जल्द ही अपनी पत्नी अंकिता भार्गव के साथ हनीमून पर लंदन जाएंगे। तो अब हम बता दें कि ये कपल इन दिनों लंदन में अपनी शादी के करीब एक साल बाद अपना हनीमून मना रहा है।

इन दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने हनीमून के दौरान की तस्वीरें पोस्ट की हैं। करन ने अपनी और अंकिता की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है कि "Mere haath mein tera haath ho, saari jannatein mere saath ho ...!! @ankzbhargava ...!! #FavouriteCity #FavouritePerson #LondonRomance #WalkByMeForLife ...!!"
ये रिश्ता क्या कहलाता है : ये हैं नए 'नैतिक'...करन मेहरा को किया रिप्लेस!
आपको बता दें कि करन और अंकिता पिछले साल मई में शादी के बंधन में बंधे थे। अपने बिज़ी शेड्यूल के कारण ये कपल अभी तक अपने हनीमून पर नहीं जा सका था। लेकिन अब इन दोनों ने अपने-अपने काम से थोड़ा ब्रेक लेकर अपनी पर्सनल लाइफ को एंजॉय करने का प्लान बनाया है।
'भाभीजी घर पर हैं' में क्रिकेट का तड़का..पॉपुलर क्रिकेटर आएंगे नज़र!
बता दें कि करन पटेल पहले 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट रह चुकीं काम्या पंजाबी के साथ अफेयर में थे। इन दोनों के ब्रेकअप की वजह करन के मां-बाप द्वारा इस रिश्ते को ना मानना बताया जाता है। करन ने अंकिता से शादी काम्या से ब्रेकअप के बस दो महीने बाद ही कर ली।
तस्रवीरें..


Click it and Unblock the Notifications











