BIGG BOSS 12 में पहली बार टीवी के सुपरस्टार कपल की एंट्री,फैंस के लिए बिग सरप्राइज !
बिग बॅास को लेकर आए दिन कोई ना कोई नाम सामने आ रहा है। लेकिन इस बार सबसे बड़ा चौंकाने नाम वाला सामने आ रहा है।
जी हां, हाल ही में इस बात का खुलासा हुआ कि बिग बॅास 12 में इस बार सभी कंटेस्टेंट जोड़ी के तौर पर नजर आयेंगे। यही वजह है कि इस बार टीवी की कई लोकप्रिय जोड़ी को शो के लिए अप्रोच किया गया है।

ऐसी खबर है कि टीवी के शाहरूख खान यानी कि करण पटेल इस शो में दिखाई दे सकते हैं। वो भी अपनी पत्नी अंकिता भार्गव के साथ।
आप सभी इस बात से वाकिफ हैं कि बिग बॅास 11 के दौरान करण पटेल ने बतौर गेस्ट बिग बॅास के घर में एंट्री करके हंगामा मचा दिया था।। हालांकि अभी तक करण पटेल ने बिग बॅास 12 में अपनी एंट्री को लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं किया है।
लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसे एक नहीं बल्कि 10 सुपरस्टार हैं जिन्होंने बिग बॅास में आने से साफ इंकार कर दिया। आप भी देखिए...ये नाम आपको चौंका देंगे।


Click it and Unblock the Notifications
