करण पटेल की ये है मोहब्बतें में वापसी, शो के बंद होने से पहले दिखा असली रमन
करण पटेल पिछले सात सालों से स्टार प्लस के शो ये है मोहब्बतें में काम कर रहे थे लेकिन हाल ही में उन्होंने शो छोड़ दिया था। करण के शो छोड़ने के बाद टीवी एक्टर चैतन्य चौधरी ने उन्हें रिप्लेस किया था।
चैतन्य शो में नए रमन के किरदार में दिखाई दे रहे थे लेकिन लोगों को दिव्यांका और चैतन्य की जोड़ी पसंद नहीं आ रही थी। अब शो में असली रमन यानि कि करण पटेल की वापसी हो चुकी है।

चैतन्य ने इस खबर को कंफर्म करते हुए बताया कि करण की शो में वापसी हो रही है और चूंकि जल्दी ही ये शो बंद हो रहा है, ऐसे में बिना असली रमन के शो का खत्म होना गलत होता।


Click it and Unblock the Notifications











