पहली बार साथ दिखे टीवी के ये सुपरस्टार..सबकी निगाहें इन्हीं पर थमी!

करण पटेल और अंकिता लोखंडे एक साथ इंडोनेशियन म्युजिकल शो में परफॉर्म करते नजर आए।

By Shweta

काफी समय से करण पटेल और दिव्यांका त्रिपाठी साथ में नजर आ रहे हैं लेकिन काफी समय बाद करण पटेल अंकिता लोखंडे के साथ नजर आए वो भी इंडोनेशिया में एक म्युजिकल शो में। जाहिर है काफी समय बाद अंकिता लोखंडे भी परफॉर्म करते नजर आईं तो फैन्स के लिए ये ट्रीट से कम नहीं है।

इंडोनेशिया में लोग भारतीय सीरियल देखना पसंद करते हैं। इंडियन टीवी स्टार्स को लोग पसंद करते हैं। जिस म्युजिकल शो में करण पटेल और अंकिता लोखंडे ने परफॉर्म किया उसमें साथ में अनिता हसनंदानी और रुहानिका धवन भी नजर आईं।

karan-patel-and-ankita-lokhande-perform-at-indonesian-musical-show

इन दिनों अभिनेता शाहीर शेख, करण पटेल, ऐली गौनी, अनिता हसनंदानी और अंकिता लोखंडे इस प्रोजेक्ट के लिए इंडोनेशिया में हैं। प्रोजेक्ट में करण पटेल 'केन अरोक' की भूमिका में होंगे तो वहीं अंकिता 'केन डेड्स' के किरदार में नजर आईं।

अभी ये प्रोजेक्ट वहां चलने वाला है और इस सिलसिले में ये स्टार्स अभी वहीं रहेंगे। इधर दिव्यांका त्रिपाठी भी इन दिनों नच बलिए में व्यस्त हैं। करण पटेल और अंकिता लोखंडे साथ में काफी अच्छे लग रहे थे। आप कमेंट कर के जरुर बताएं क्या किसी टीवी शो में इन्हें देखना चाहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X