करण मेहरा ने शेयर की अपने रियल 'नक्क्ष' की तस्वीर..CUTE
करण मेहरा और निशा रावल ने अपनी बेबी की पहली तस्वीर शेयर की है। देखिए आप भी।
ये रिश्ता क्या कहलाता है के नैतिक यानी करण मेहरा और उनकी पत्नी निशा रावल अभी कुछ दिन पहले ही एक क्यूट से बेटे के मम्मी-पापा बने हैं। उन्होंने अपने बेटे की पहली तस्वीर शेयर की जो बहुत ही क्यूट है। इसमे उनके बेटे का पूरा चेहरा भी साफ नजर आ रहा है।
ये फोटोशूट वाकई काफी क्यूट है जिसे देखकर आप भी मुस्कुराए रह नहीं पाएंगे। करण मेहरा ने पापा बनने की खुशी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होने तब भी एक तस्वीर शेयर की थी लेकिन उसमें उनके बेटे का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा था।

उन्होंने लिखा था कि हम अपने प्यारे से बेटे के साथ इस नए सफर की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं।उन्होंने अपने एक दिन के बेटे की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दी है।गौरतलब है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है छोड़ने के बाद करण बिग बॅास में नजर आए। लेकिन वहां वह अधिक समय तक टिक नहीं पाए।
बहरहाल,अगर टीवी के सबसे रोमांटिक कपल की बात की जाए तो करण और उनकी पत्नी निशा रावल सबसे बेहतरीन उदाहरण हैं।दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











