निशा रावल ने बेबी बंप के साथ की अपनी तस्वीर शेयर...Super Cute
करण मेहरा की पत्नी निशा रावल ने अपनी बेबी बंप के साथ तस्वीर शेयर की है जिसमें वो काफी क्यूट लग रही हैं।
ये रिश्ता क्या कहलाता है में नैतिक की भूमिका निभा चुके करण मेहरा असल जिन्दगी में जल्द ही पिता बनने वाले हैं। इसकी पुष्टि खुद करण मेहरा ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए की थी।इसके बाद कई बार निशा रावल अपनी तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं।
[#CastAlert: जब सुपरहिट सीक्वल हो तो दो सुपरस्टार्स को आना ही था!]
अभी हाल में ही निशा रावल ने अपनी एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर शयर की जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आ रही हैं। वो पिंक टॉप में वाकई काफी क्यूट लग रही हैं और बेहद खूबसूरत भी। करण या निशा ने फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की है कि वो कब पैरेंट्स बनने वाले हैं।

बहरहाल आपको बता दें कि करण मेहरा ये रिश्ता क्या कहलाता है में लगभग 8 सालों तक नजर आए और उन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिला। लेकिन पिछले साल उन्होंने शो को अलविदा कह दिया और कह दिया और इसके कुछ ही दिनों बाद अक्षरा यानी हिना खान भी शो छोड़ दीं।
फिलहाल करण मेहरा सब टीवी पर खटमल ए इश्क में नजर आने वाले हैं जो रोमांटिक और साथ ही कॉमेडी सीरियल भी है।


Click it and Unblock the Notifications











