करण मेहरा ने लगाए वाइफ निशा रावल पर गंभीर आरोप, कहा- "मारपीट करती थीं पत्नी, आते थे सुसाइड के ख्याल"

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्टर करण मेहरा पर उनकी पत्नी निशा रावल ने हाल में ही घरेलू हिंसा का आरोप लगाया और उन्हें गिरफ्तार भी किया गया। हालांकि अगले दिन एक्टर को जमानत मिल गई। इस मामले में दोनों पति-पत्नी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते लगातार नजर आ रहे हैं। अब करण मेहरा ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी निशा रावल मारपीट किया करती थीं और इन सबसे परेशान होकर उनके मन में बुरे बुरे ख्याल व सुसाइड के ख्याल आने लगे थे।

करण मेहरा के इस चौंकाने वाले बयान से ये मामला और भी गंभीर हो चुका है। निशा रावल खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगा चुकी हैं कि पति करण मेहरा ने उन्हें मारा और उनके सिर पर चोट तक लग गई थी।

Karan mehra

अब करण मेहरा ने पत्नी पर यही आरोप लगाया है। ईटाइम्स से बात करते हुए करण मेहरा ने कहा कि निशा उनके साथ मारपीट किया करती थी। इन सबसे परेशान होकर उन्हें सुसाइड के ख्याल तक आया करते थे।

एक्टर ने कहा, निशा शुरू से ही काफी गुस्से वाली थीं। शुरुआत में वह शारीरिक हिंसा व मारती थीं। तब मुझे इन सबके बारे में कुछ समझ नहीं आता था। मुझे लगता था ये छोटी सी बात है और भविष्य में सब ठीक हो जाएगा।

मानसिक या शारीरिक रूप से परेशान महिलाएं इस नंबर पर मदद ले सकती हैं
केंद्रीय सामाजिक कल्याण बोर्ड, पुलिस हेल्पलाइन - 1091/1291, 011 - 23317004
शक्ति शालिनी - 10920
शक्ति शालिनी महिला मदद केंद्र - 011-24373736/24373737
सार्थक - 011 - 26852846/26524061
AIWC - 10921, 011 - 23389680
JAGORI - 011- 26692700
Joint Women's Programme (बेंगलुरू, कोलकाता, चेन्नई में भी ब्रांच) - 011- 24619821
साक्षी (घरेलू हिंसा के खिलाफ मदद) 0124-2562336/5018873
सहेली (एक महिला संस्था) 011 - 24616485 (केवल शनिवार)
निर्मल निकेतन - 011 - 27859158
नारी रक्षा समिति - 011 - 23972949
RAHI - बाल यौन शोषण के घाव से जूझती महिलाओं के लिए
011 - 26238466, 26227647

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मानसिक परेशानी हो और मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X