करण मेहरा पर घरेलू हिंसा और धोखाधड़ी का केस दर्ज, पत्नी निशा से मारपीट के बाद हुए थे गिरफ्तार
एक्टर निशा रावल की शिकायत के बाद, मुंबई पुलिस ने उनके पति, टीवी एक्टर करण मेहरा पर घरेलू हिंसा और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। करण के साथ उनके माता - पिता और भाई पर भी केस दर्ज हुआ। साथ ही निशा ने शिकायत की है कि करण ने उनके अकाउंट से 1 करोड़ रूपये अपने खाते में ट्रांसफर किए हैं।
टीवी एक्टर करण मेहरा, 31 मई की रात, पत्नी निशा रावल की शिकायत पर गिरफ्तार हुए थे। निशा ने मुंबई पुलिस से शिकायत में बताया कि करण ने उनका सर दीवार पर दे मारा जिससे उन्हें काफी चोट आई। इसके तुरंत बाद पुलिस ने करण को गिरफ्तार कर लिया था और कुछ घंटों बाद उन्हें ज़मानत मिल पाई थी।

जब निशा ने अपने फूटे हुए सर और सर से बहते खून की तस्वीरें, मीडिया के साथ शेयर कीं तो करण मेहरा ने साफ किया था कि निशा ने खुद ही गुस्से में अपना सर दीवार पर मार दिया। करण का ये भी कहना है कि अपना सर दीवार पर मारने के बाद निशा ने धमकी देते हुए कहा कि देखो अब मैं क्या करती हूं। इसके बाद निशा ने पुलिस को फोन किया जिसके बाद करण अरेस्ट कर लिए गए।

एक दूसरे पर आरोप लगाए
कुछ दिनों पहले, टीवी इंडस्ट्री और उसके फैन्स तब सकते में आ गए जब एक्टर करण मेहरा को पुलिस ने अपनी पत्नी निशा रावल के साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। निशा की चोट की तस्वीरें हर जगह वायरल हो गईं। इसके बाद निशा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि करण मेहरा का काफी समय से एक दिल्ली की लड़की के साथ अफेयर है।
वहीं करण मेहरा ने इस आरोप का खंडन करते हुए कहा था कि ये सब केवल अफवाहें हैं और निशा, काफी समय से Bipolar Disorder से जूझ रही हैं और इसी कारण से वो कई बार बेहद आक्रामक हो जाती है। यही कारण उनकी दिखाई जा रही चोट का भी है।

पैसों को लेकर थी अनबन
करण मेहरा का कहना था कि निशा और वो काफी समय से तलाक लेने वाले थे लेकिन तलाक के बाद मिलने वाली एलीमनी को लेकर दोनों के बीच मतभेद हो रहे थे। करण जितना पैसा निशा को देना चाहते थे, निशा उससे ज़्यादा की मांग कर रही थीं। दूसरी तरफ, निशा का मानना था कि वो केवल अपने बेटे के लिए हक मांग रही हैं क्योंकि उनका बेटा अभी बहुत छोटा है और उसके सामने पूरी ज़िंदगी पड़ी है।

मारती पीटते थे करण
निशा ने माना कि वो मानसिक रोगी थी। 2014 में उन्हें Bipolar Disorder था क्योंकि वो उस वक्त बहुत ही बुरे दौर से गुज़र रही थी। निशा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मिसकैरिज होने के बाद वो अपने माता पिता के पास जाना चाहती थीं लेकिन करण ने ऐसा नहीं करने दिया। बल्कि ऐसे समय में जब वो मानसिक रूप से टूटी हुई थीं, करण उन्हें मारते पीटते थे।

अकेले करवाया था अपना ईलाज
निशा ने ये भी कहा कि जब उन्हें करण की सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी, उस समय भावनात्मक रूप से करण उनसे पूरी तरह से अलग थे। दोनों के बीच बहुत दूरियां आ चुकी थीं और करण उन्हें प्रताड़ित करते थे। हालांकि एक पुराने वीडियो में जब निशा इस अबॉर्शन की बात करती हैं तो वो बताती हैं कि करण पूरे समय उनके साथ थे और करण ने उस बच्ची का चेहरा भी देखा। निशा ऐसा नहीं कर पाईं और इस बात का उन्हें मलाल था।

नहीं बचा स्त्री धन
निशा का कहना है कि उनके पास उनका कोई स्त्री धन नहीं बचा है क्योंकि वो सारे गहने उन्होंने करण के कहने पर करण को दे दिए थे। करण को घर का लोन चुकाने के लिए पैसों की ज़रूरत थी। दोनों के झगड़े के सार्वजनिक होने के बाद टीवी इंडस्ट्री की राय भी बंट चुकी थी। फैन्स का भी मानना था कि करण ऐसा कुछ नहीं कर सकते वहीं टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े नाम निशा को लगातार सपोर्ट कर रहे हैं।

बेटे के पैसे भी अपने नाम किए
निशा ने एक इंटरव्यू में ये भी कहा कि जितने पैसे उनके बेटे ने अपने सोशल मीडिया के ज़रिए कैंपेन वगैरह करके कमाए थे, करण ने वो पैसे भी ले लिए। साथ ही करण ने निशा के भी कई पेमेंट अपने अकाउंट में करवाए। निशा साफ कह चुकी हैं कि वो करण के साथ बिल्कुल रहना नहीं चाहती क्योंकि वो अपने बेटे के लिए ऐसा पिता कतई नहीं चाहती जो अनैतिक हो।

खोले बीते राज़
निशा का कहना है कि करण हमेशा से ही ऐसे थे। 13 साल के रिलेशनशिप में उन्होंने काफी कुछ झेला है। लेकिन वो कभी भी इस बात को सामने नहीं लाती थीं क्योंकि करण की एक इमेज है भगवान राम वाली जिसे वो खराब करना नहीं चाहते थे। वहीं करण ने साफ किया कि निशा रावल अक्सर ही गुस्सा करती हैं और उनकी शादी में इस वजह कारण से काफी समय से दिक्कतें चल रही हैं।

सालों का था साथ
करण और निशा की मुलाकात एक फिल्म सेट पर हुई थी जहां करण स्टाईलिस्ट थे। करण को निशा पहली ही नज़र में पसंद आ गई थीं। कुछ समय बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। दोनों ही टीवी के पावर कपल में से एक माने जाते थे। और उनका ये झगड़ा जब सार्वजनिक हुआ तो हर कोई चौंक गया।

सोशल मीडिया पर सब ठीक
वहीं निशा रावल के इंस्टाग्राम अकाउंट देखकर भी ऐसा नहीं लगेगा कि इस कपल के बीच इतनी दिक्कतें चल रही थीं। निशा अकसर ही करण और अपने बेटे के काविश के साथ बेहद क्यूट वीडियो शेयर करती रहती थीं।

टीवी के नैतिक, करण मेहरा
गौरतलब है कि करण मेहरा को दर्शक ये रिश्ता क्या कहलाता है के नैतिक के रूप में जानते हैं। वहीं निशा भी टीवी का जाना माना चेहरा हैं। निशा आखिरी बार, स्टार प्लस नेटवर्क के शो शादी मुबारक में एक निगेटिव भूमिका में दिखाई दी थीं।
मानसिक या शारीरिक रूप से परेशान महिलाएं इस नंबर पर मदद ले सकती हैं
केंद्रीय सामाजिक कल्याण बोर्ड, पुलिस हेल्पलाइन - 1091/1291, 011 - 23317004
शक्ति शालिनी - 10920
शक्ति शालिनी महिला मदद केंद्र - 011-24373736/24373737
सार्थक - 011 - 26852846/26524061
AIWC - 10921, 011 - 23389680
JAGORI - 011- 26692700
Joint Women's Programme (बेंगलुरू, कोलकाता, चेन्नई में भी ब्रांच) - 011- 24619821
साक्षी (घरेलू हिंसा के खिलाफ मदद) 0124-2562336/5018873
सहेली (एक महिला संस्था) 011 - 24616485 (केवल शनिवार)
निर्मल निकेतन - 011 - 27859158
नारी रक्षा समिति - 011 - 23972949
RAHI - बाल यौन शोषण के घाव से जूझती महिलाओं के लिए
011 - 26238466, 26227647
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मानसिक परेशानी हो और मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











