कल ही खरीदी थी Karan Kundrra ने एक शानदार विंटेज कार, आज घर के बाहर से किसी ने कर दी गायब

Karan Kundrra New Car Stolen: कल ही यानी 6 मार्च को, करण कुंद्रा ने अपने कार कलेक्शन में एक शानदार विंटेज कार जोड़ी और इसे सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट किया। यह एक ट्यूनिंग HM कॉन्टेसा थी। लेकिन एक दिन के बाद ही करण की कार चोरी हो गई है और अब एक्टर काफी परेशान हो गए हैं।
करण कुंद्रा का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी बेशकीमती कार उनके मुंबई वाले घर के बाहर से गायब हो गई है। एक्टर ने रहस्यमय ढंग से गायब होने पर अपना सदमा और निराशा व्यक्त की और अपने दोस्तों से एक खास अपील भी की।
आपको बता दें, करण कुंद्रा की विंटेज कार, एक क्लासिक ब्यूटी, उनके मुंबई वाले घर के बाहर सुरक्षित रूप से खड़ी थी, लेकिन उसके अचानक गायब होने से वह हैरान रह गए। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो काफी परेशान दिख रहे हैं और कह रहे हैं- "मैंने मेरे घर के ठीक बाहर पार्क किया था, लेकिन सुबह, मेरे दोस्त ने मुझे जल्दी से जगाया और बताया कि मेरी कार गायब है। ऐसा नहीं हो सकता है। मुझे यकीन है कि यह चोरी नहीं हुई है और कोई मेरे साथ मजाक कर रहा है। ये बॉम्बे है यहां चोरी नहीं होती। अभी अभी तो खबर थी यार। यह अभी डिलीवर हुई थी। यह एक पुरानी कार है और इसमें कोई सिक्योरिटी सिस्टम भी नहीं है। शरारत है तो वापस कर दे बस जिसने भी लिया। मैं थोड़ा परेशान हूं बस इतना ही। मैं घबराता नहीं हूं लेकिन मुझे उम्मीद है कि मेरी कार वापस आ जाएगी।"
करण ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें वह कहते सुनाई दे रहे हैं, "दोस्तों जिसने भी मजाक किया है ना, यह मजेदार नहीं है। चलो यार। यह मेरी नई कार है। पुरानी कार है लेकिन यह मजेदार नहीं है। इसमें कुछ सिक्योरिटी और ट्रैकिंग सिस्टम भी नहीं है। प्लीज ऐसा ना करें।"
करण कुंद्रा ने खरीदी विंटेज कार
करण कुंद्रा ने गर्व से अपनी विंटेज कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''मुन्नार में इस सुंदरता से मुलाकात हुई और तुरंत प्यार हो गया.. ऑरिजिनल वॉक्सहॉल में से एक जिसे हम बाद में आइकॉनिक HM कॉन्टेसा के रूप में पसंद करने लगे.. और सोचो क्या.. मुझे इसे किसी भी कीमत में अपनी गैराज में लाना था... और आखिरकार यह मेरे पास आ गई है।


Click it and Unblock the Notifications

