Karan- Tejasswi का ब्रेकअप? फैंस से छिपाई इतनी बड़ी सच्चाई, ऐसे खुल गई पोल!

कई बार जब लोगों को लगता है कि ये जोड़ी काफी आगे जाएगी उनकी ब्रेकअप की खबरें जा जाती हैँ। इस वक्त भी कुछ ऐसा ही हुआ है। पावर कपल कहे जाने वाले करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को लेकर हैरान करने वाला खुलासा हुआ है।
पता चला है कि अब दोनों साथ नहीं है। इन दोनों को बिग बॉस 15 के दौरान एक दूसरे से प्यार हुआ था और इसके बाद से दोनों साथ थे। उनके ब्रेकअप को लेकर काफी अटकलें लगातार लगाई जा रहीं थीं और अब कुछ रिपोर्ट्स ने इस पर मुहर लगाने का काम किया है।
न्यूज18 की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि करण और तेजस्वी ने अपना तीन साल का रिश्ता खत्म कर लिया है। एक महीने पहले हुए ब्रेकअप को छिपाकर रखा गया था। हालांकि उनके ब्रेकअप का मुख्य कारण क्या है इसको लेकर खुलासा नहीं हुआ है।
क्यों छिपाई ब्रेकअप वाली बात
सोर्स का कहना है कि, ''करीब तीन सालों से एक पावर कपल थे, और इसलिए, उनके फैंस के लिए इस दिल दहला देने वाली खबर को अचानक स्वीकार करना आसान नहीं होगा। वे जल्दी अपने ब्रेकअप की घोषणा नहीं करने वाले हैं।'' देखने वाली बात होगी कि दोनों कब इस बात को स्वीकार करते हैं और लोगों के सामने खुद इसपर बात करते हैँ। करण कुंद्रा काफी समय से चुप्पी साधे हैं।
तेजस्वी ने भी दिया कोई बयान
तेजस्वी प्रकाश लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। हालांकि उनको अपने रिश्ते के टूट जाने को लेकर किसी तरह का कोई सवाल नहीं पूछा है। करण कुंद्रा के साथ तेजस्वी ने कुछ प्रोजेक्ट्स पर भी काम किया था। लोगों का कहना था कि ये परफेक्ट कपल है और एक दूसरे के साथ अच्छे लगते हैं। हालांकि अब सबकुछ बदल गया है।


Click it and Unblock the Notifications