करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का नहीं हुआ ब्रेकअप, वेकेशन से शेयर की रोमांटिक फोटोज, ख़ुशी से झूमे फैन्स

Karan Kundrra Tejasswi Prakash Photos Viral: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी के पॉपुलर कपल्स में से एक माने जाते हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दोनों के ब्रेकअप की चर्चा हो रही है। लेकिन अचानक से बुधवार को एक सूत्र के हवाले से यह खबर आई थी कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है और इसके बाद में फैन्स का दिल टूट गया था।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश पिछले 3 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन सूत्र के द्वारा खबर दी गई कि उनके बीच में कुछ दिनों से लड़ाई चल रही थी और इसके बाद में दोनों ने ब्रेकअप कर लिया। हालांकि अब खुद करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने इन अफवाहों पर विराम लगाया है।
दरअसल आपको बता दें कि हाल ही में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने साथ में कुछ रोमांटिक तस्वीरें को शेयर किया। बता दें कि इन दिनों वह लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं। इसके बाद में यह तो साफ हो जाता है कि दोनों का ब्रेकअप नहीं हुआ है और दोनों आज भी साथ है। इस कपल की तस्वीरों को देख फैंस भी खुशी से झूम उठे हैं।
इसी के अलावा बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुके राजीव अदातिया ने भी हाल ही में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के साथ एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वेकेशन पर यह कपल चल करता हुआ नजर आया। हालांकि राजीव उनके साथ ट्रिप पर अकेले नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह कपल से कहते हैं कि शर्म करो।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की ब्रेकअप की खबर सिर्फ अफवाह निकली। दोनों ने बिग बॉस 15 से डेटिंग शुरू की थी और अभी तक दोनों साथ हैं। करण और तेजस्वी को टीवी का पावर कपल भी कहा जाता है और फ्रेंड्स दोनों की शादी का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications