करण कुंद्रा ने कर दी हद पार! गर्लफ्रेंड तेजस्वी को मारा ताना, सेट पर ही फूट-फूट कर रोने लगीं एक्ट्रेस
टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल में से एक तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा आए दिनों सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। उनकी लव स्टोरी के चर्चे आए दिनों इंटरनेट पर होते रहते हैं, लेकिन फिलहाल तो लाफ्टर शेफ सीजन 3 में करण ने तेजस्वी को ऐसी खरी खोटी सुनाई की खड़े-खड़े तेजस्वी प्रकाश के आंसू छलक आए। आइए जानते है कि क्या कहा करण ने तेजस्वी प्रकाश से जिसकी वजह सेट पर ही रो पड़ीं तेजस्वी प्रकाश।

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा टीवी इंडस्ट्री के पावर कपल माने जाते हैं। यह कपल आए दिनों किसी न किसी वजह से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेते है। इस बार भी इस कपल ने कुछ ऐसा ही किया है जिसकी वजह से इस कपल ने एक बार फिर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। दरअसल, लाफ्टर शेफ सीजन 3 की शूटिंग के दौरान करण ने तेजस्वी के प्यार को लेकर कुछ ऐसा कहा कि सभी हैरान रह गए। जी हां, करण ने तेजा को अपना आठवां प्यार बताया। जिसे सुनकर तो खुद एक्ट्रेस सन्न रह गईं।
बता दें कि करण ने शूटिंग के समय तेजस्वी से गुस्से में कहा 'इतना मुंह बनाती है, खाना भी बना लिया कर कभी। ये पंजाब की बहू मेरा 7वां-8वां प्यार अभी तक खाना ही बनाना नहीं आया तुझे' करण की इन तानों भरी बातों ने तेजस्वी को रुला डाला वहीं करण की बातें सुन वहां खड़ी एक्ट्रेस ईशा मालवीय और ईशा सिंह हैरान रहा गईं और एक्टर से पूछने लगे कि 7वां 8वां मतलब ? हालांकि कुछ ही देर में करण ने तेजस्वी को संभाला और दोनों के बीच सब सामान्य हो गया, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह स्क्रिप्टेड था या सच में करण ने तेजस्वी को तना मारा था। आपको बता दें कि तेजस्वी से पहले करण कई मॉडल और एक्ट्रेसेस को डेट कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











