Karan Kundrra ने अपने नए लुक से फैंस को किया सरप्राइज, क्या नए शो में होगा ऐसा लुक!

By Filmibeat Desk
karan-kundrra-surprises-fans-with-his-new-look-is-this-the-look-for-his-upcoming-show

करण कुंद्रा एंटरटेनमेंट उद्योग के सबसे चहेते अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने टेलीविजन जगत में अपनी एक खास पहचान बनाई है। करण ने दिल ही तो है, कितनी मोहब्बत है, ये कहां आ गए हम, ये रिश्ता क्या कहलाता है, एमटीवी फना और बहुत कुछ जैसे अपने शो के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया है। लिहाजा, फैंस को उनकी आने वाली शोज का बेसब्री से इंतजार रहता है।

करण कुंद्रा के पास फिलहाल कई प्रोजेक्ट्स हैं.. लेकिन उनकी नई पोस्ट से यह कयास लगाए जा रहे हैं उनका कोई नया थ्रिलर शो आने को है।

अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं, जहां वो स्मोकी मेकअप और यूटोपियन परिधान में नजर आ रहे हैं। इस लुक ने उनके फैंस को उत्सुकता से भर दिया है और काफी तारीफ भी कर रहे हैं। इस नए अवतार को लेकर फैंस सोशल मीडिया पर करण के नए शो को लेकर कयास लगा रहे हैं। बता दें, हाल ही में एक सूत्र से पता चला कि अभिनेता मिड- नवंबर से शुरू होने वाले एक दिलचस्प नए शो की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं।

करण कुंद्रा के लिए यह साल काफी व्यस्त रहा है, वहीं अभिनेता के पास नए साल की शुरुआत करने के लिए कई प्रोजेक्ट्स से भरा कैलेंडर है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X