..................... Karan Kundrra shared Romantic Photos with Tejasswi Prakash and wrote a message on Valentine day - Hindi Filmibeat

Karan Kundrra Photos: करण कुंद्रा ने वैलेंटाइन डे के दिन अपनी गर्लफ्रेंड को क्यों कहा- 'तेरे फिजूल के ड्रामे'

Karan Kundrra shared Romantic Photos with Tejasswi Prakash and wrote a beautiful message on Valentine day

Karan Kundrra Tejasswi Prakash Romantic Photos: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी जगत के सबसे मशहूर कपल हैं। इन दोनों के प्यार का सिलसिलास पिछले से पिछले साल यानी 2021 में 'बिग बॉस' के घर में शुरु हुआ था। दोनों पहले दोस्त बने और फिर बाद में एक-दूजे के करीब आए और फिर हमेशा के लिए साथ हो गए। तेजस्वी और करण ने 'बिग बॉस 15' में जो एक-दूसरे का हाथ थामा था, वो आजतक नहीं छोड़ा है। ये दोनों भी प्यार जताने का कोई भी मौका छोड़ते नजर नहीं आते हैं। हाल ही में करण कुंद्रा ने तेजस्वी के साथ कुछ फोटोज शेयरक की हैं, जिसमें उन्होंने अपनी गर्लफ्रें के नाम एक मैसेज दिया है।

करण कुंद्रा ने शेयर कीं रोमांटिक फोटोज
आज वैलेंटाइन डे है यानी प्यार करने वालों का दिन। अगर आज के दिन प्यार का इजहार ना किया जाए तो यह बात गलत होगी और इजहार की बात हो तो टीवी के कपल भला कैसे शांत रह सकते हैं। हाल ही में करण कुंद्रा ने अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश पर खुले दिल से प्यार लुटाया है और उन्हें एक मैसेज भी दिया है।

करण का खूबसूरत पोस्ट

करण कुंद्रा ने अपनी और तेजस्वी की कुछ रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं और साथ में एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा है- 'तेरी छोटी-छोटी खुशियां.. तेरे फजूल के नाटक.. तेरा हक जताने का तारीका.. तेरे शानदार पैमाने के शक.. तेरे छोटे-मोटे सपने और मेरे बड़े बड़े जवाब.. तेरी अजीब दास्तान ने जीना सिखाया इस फकीर को..!

लोगों का मिल रहा खूब प्यार
इस पोस्ट के सामने आते ही लोग इस कपल को अपना खूब सारा प्यार दे रहे हैं और उनकी इस प्रेम कहानी को शादी तक पहुंचाने की कामना भी कर रहे हैं।

बिग बॉस के घर में हुआ था प्यार

'बिग बॉस 15' से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी वोकल हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते रहते हैं।

परिवार भी दिखता है साथ

दोनों को साथ में देख फैंस भी काफी खुश होते हैं और उन्हें 'तेजरन' कहकर बुलाते हैं। वहीं, दोनों को अक्सर एक-दूसरे के परिवार के साथ भी देखा जाता है। ऐसे में कई बार दोनों की शादी की खबरें सामने आती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X