..................... Karan Kundrra Profile: Who is Bigg Boss 15 contestant Karan Kundrra life, biography, career and Controversy | Bigg Boss 15: कौन हैं बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट करण कुंद्रा, जानें करियर से लेकर पूरी प्रोफाइल - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 15: कौन हैं बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट करण कुंद्रा, जानें करियर से लेकर पूरी प्रोफाइल

बिग बॉस 15 का आगाज हो चुका है। सलमान खान के शो में बिग बॉस 15 में स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स में से एक करण कुंद्रा हैं। जो कि टीवी से लेकर रियालिटी शो के किंग हैं। करण कुंद्रा के बिग बॉस 15 में एंट्री के तुरंत बाद उनके फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। एक्टर के बारे में खूब सर्च किया जा रहा है। आइए करण कुंद्रा की जिंदगी से लेकर उनकी प्रोफाइल के बारे में बताते हैं। जानिए कौन हैं करण कुंद्रा, उनका करियर, उनके विवाद और उनकी जिंदगी से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में।

करण कुंद्रा के करियर की बात करें तो उन्होंने एक्टिंग डेब्यू टीवी सीरियल कितनी मोहब्बत है से की। करीब एक साल से तक ये सीरियल चलता रहा। इसके बाद वह बेताब दिल के तमन्ना है सीरियल में लीड रोल में नजर आए।

Karan Kundrra

करण कुंद्रा के सीरियल की बात करें तो वह आहट से लेकर जरा नचके दिखा जैसे शो का हिस्सा रहे हैं। कितनी मोहब्बते है सीजन 2 को करण कुंद्रा के फैंस की भारी डिमांड के बाद शुरू किया गया। फिर वह गुमराह में दिखे।

करण कुंद्रा ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में शिवांगी जोशी के अपोसिट भी काम किया। टीवी के अलावा करण कुंद्रा ने कुछ फिल्मों और कई रियालिटी शो में हिस्सा लिया है। साथ ही वह कई म्यूजिक एलब्म में भी नजर आएंगे।

करण कुंद्रा की फिल्में
करण कुंद्रा ने पूरे पंजाबी, हॉरर स्टोरी, जट रोमांटिक, मेरे यार कमीने, 1921, मुबारकां, डोली किटी और वो चमकते सितारे जैसे फिल्मों में करण कुंद्रा ने काम किया है।

बता दें करण कुंद्रा की एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर हैं। हालांकि कुछ समय पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया। बिग बॉस में एंट्री के बाद करण ने कहा था कि अगर बिग बॉस में अनुषा के साथ रहना हो तो वह आराम से रह सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X