..................... Karan Kundrra praises Tejasswi Prakash and picked her from salon to drop home - Hindi Filmibeat

बॉयफ्रेंड होने का फर्ज निभाते नजर आए करण कुंद्रा, देर रात अपनी गर्लफ्रेंड के साथ किया ये काम

Karan Kundrra Tejasswi Prakash

Karan Kundrra Tejasswi Prakash: काफी लंबे समय के बाद करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को एक साथ देखा गया। यह वास्तव में सभी तेजरन फैंस के लिए एक खुशी का क्षण था। दोनों ने बिग बॉस 15 के घर के अंदर डेटिंग शुरू की और तब से साथ हैं।

तेजस्वी के पास पहुंचे करण

हर बीतते समय के साथ करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का रिश्ता पहले से भी ज्यादा मजबूत होता जा रहा है। करण और तेजस्वी के बीच बहुत प्यार है और यह बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में एक बार फिर से करण को अपनी लेडी लव के लिए प्यार भरा जेस्चर दिखाते हुए देखा गया। करण कुंद्रा हाल ही में तेजस्वी प्रकाश को सलून से पिक करने आए थे।

करण ने की तेजस्वी की तारीफ

एक्टर को देखकर लग रहा है कि करण कुंद्रा ऑफ पर थे। उन्होंने बेहद नॉर्मल कपड़े पहने हुए थे और एक सैलून में तेजस्वी प्रकाश को लेने आए थे। एक्टर के बाल बिखरे हुए थे और ऐसा लग रहा था कि वह हड़बड़ी में अपनी प्रेमिका से मिलने आये थे। जो वीडियो सामने आया है, उसमें दिख रहा है कि तेजस्वी प्रकाश को इतनी प्यारी और सुंदर लग रही देखकर उन्होंने उनकी तारीफ की और यहां तक ​​कि उनके नए पेंटेड नेल्स की भी तारीफ की।

खुद का उड़ाया मजाक

तेजस्वी प्रकाश को करण की तारीफ पर शरमाते हुए देखा गया और उन्होंने उन्हें एक प्यारा सा लुक दिया। जब करण ने तेजस्वी के चेहरे पर मुस्कान ला दी तो उन्हें देख करण भी मुस्कुरा उठे। करण ने अपने बगल में खड़ी खूबसूरत महिला की तारीफ करने के बाद मजाक में अपने पहनावे की तुलना एक काम करने वाले मजदूर के कपड़ों से की। हालांकि, करण की इस बात को सुनकर तेजस्वी नाक मुंह सिकोड़ने लगीं।

गर्लफ्रेंड को लेकर प्रोटेक्टि दिखे करण

करण कुंद्रा हमेशा तेजस्वी प्रकाश को लेकर काफी प्रोटेक्टिव रहे हैं। एक सज्जन व्यक्ति की तरह उन्होंने तब तक इंतजार किया जब तक तेजस्वी आराम से कार में नहीं बैठ गईं। इन दोनों की क्यूट जोड़ी को देखकर फैंस काफी खुश हैं और उनकी बॉन्डिंग की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

तेजरन का रिश्ता

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के रिश्ते की बात करें तो दोनों का रिश्ता 'बिग बॉस 15' में शुरु हुआ था। तेजस्वी और करण को आपस में काफी रोमांटिक समय बिताते हुए देखा गया था और घर से बाहर निकलने के बाद भी इनका रिश्ता बदस्तूर चलता आ रहा है। तेजस्वी प्रकाश ने बिग बॉस का 15वां सीजन जीता था और करण उन्हें काफी सपोर्ट करते नजर आए थे।

Read more about: tejasswi prakash karan kundrra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X