'लड़की ले जा...', Karan Kundrra ने तेजस्वी प्रकाश के माता-पिता को लेकर कही ऐसी बात, बोले- उनके पास बैठ गया तो..

Karan Kundrra On Tejasswi Prakash Parents

Karan Kundrra On Tejasswi Prakash Parents: तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की जोड़ी अक्सर किसी न किसी वजह के चलते चर्चा में आ जाती है। दोनों की मुलाकात बिग बॉस के घर में हुई थी और यही से दोनों पर प्यार का खुमार चढ़ गया। लगातार सालों से तेजी से प्रकाश और करण कुंद्रा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों की क्यूट जोड़ी फैन्स को काफी पसंद आती है।

लेकिन अब तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा को डेट करते हुए कई साल हो चुके हैं। इसीलिए दोनों के फैंस चाहते हैं कि जल्द से जल्द वह अब शादी के बंधन में बंध जाएं। हालांकि अभी तक तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने शादी को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। वह दोनों ही अपने करियर पर लगातार फोकस कर रहे हैं।

लेकिन हाल ही में करण कुंद्रा भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट पर पहुंचे। पॉडकास्ट पर करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश के माता-पिता के साथ में अपने संबंधों को लेकर बात की। करण कुंद्रा ने बताया कि तेजस्वी प्रकाश के माता-पिता के साथ में वह बहुत ही मजबूत रिश्ता महसूस करते हैं। वह पहले से ही उनके परिवार का हिस्सा बन चुके हैं।

इतना ही नहीं इस दौरान करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश के साथ में शादी को लेकर भी बात की है। उन्होंने मजाक में कहा कि "जब मैं आधा घंटा अंकल आंटी के साथ में बैठ जाता हूं तो वह कहते हैं कि ले जा लड़की ले जा।" हालांकि करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश के माता-पिता की तारीफ भी की और उनको बहुत ही प्यारा भी बताया।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुछ दिन पहले करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने कुछ तस्वीरों को शेयर किया था। इन तस्वीरों में दोनों घर में पूजा करते हुए नजर आए थे। लगातार दोनों की तस्वीरें खूब वायरल भी हुई थी। इन तस्वीरों को देखकर फैन्स कयास लगने लगे थे कि यह तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है।

More from Filmibeat

Read more about: karan kundrra tejasswi prakash
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X