करण कुंद्रा ने अरमान मलिक की पत्नियों का उड़ाया मजाक, बोले- ये तिगड़ी लेकर आए हैं अब कलेश प्रो मैक्स होगा..

BIGG BOSS OTT 3: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का बिगुल बज चुका है। हर किसी को शो के आने का इंतजार था। वहीं बता दें कि यह शो आते ही चर्चाओं में आना शुरू हो गया है। शो को शुरू हुए अभी दो दिन ही हुए हैं और जमकर कलेश चालू है कभी कोई लड़ता नजर आता है तो कभी को अपना षडयंत्र रचना शुरू कर रहा है।
बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 को देख करण कुंद्रा का आया ये कमेंट
बता दें कि 21 जून को शुरू हुए इस शो में 16 कंटेस्टेंट हैं और सभी अपनी जगह मजबूत करने के लिए खेल-खेलते नजर आ रहे हैं ऐसे में लोग यह सोच रहे हैं कि बिग बॉस के घर में गईं पायल और कृतिका मलिक बहने बनकर रहेंगी या फिर तीनों के अलग रंग देखने को मिलेंगे। फिलहाल तो तीनों को देखकर अब बिग बॉस सीजन 15 के कंटेस्टेंट करण कुंद्रा ने उनपर कमेंट किया है। चलिए जानते हैं कि करण का क्या कहना है।
करण कुंद्रा ने उड़ाया अरमान मलिक का मजाक
बता दें कि करण कुंद्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि करण कुंद्रा बिग बॉस के शो में आए अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों का मजाक बनाते नजर आ रहे हैं। करण कुंद्रा करते हैं कि 'बिग बॉस ओटीटी 3 का प्रीमियर चल रहा है और अरमान मलिक अपनी तिगड़ी को लेकर आए हैं। यहां लोग एक नहीं संभाल पाते हैं और यह अपनी दोनों पत्नियों को ले आए हैं। धन्य हो आप...अब तो बिग बॉस के हाउस में कलेश प्रो मैक्स होने वाला है। थोड़े दिन रुक जाओ आप।'
शो में हुए बड़े बदलाव
बता दें कि इस बार शो में नए नियम और बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इस बार का शो सलमान खान नहीं बल्कि अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। बता दें कि इस बार घर में वो हो रहा है जो कभी नहीं हुआ। जी हां, इस बार बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट मोबाइल फोन रख सकते हैं। यह मोबाइल फोन बाहर वाला बनकर काम करेगा।


Click it and Unblock the Notifications