..................... Karan Kundrra kissed drunk girlfriend Tejasswi Prakash in public, seeing video people angry - Hindi Filmibeat

करण कुंद्रा ने नशे में धुत्त गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश को किया सरेआम किस, VIDEO देख लोग बोले- जरा तो शर्म करो

Karan Kundrra

Karan Kundrra kissed Tejasswi Prakash in public Video Viral: टीवी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर करण कुंद्रा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। जी हां, करण कुंद्रा को जब भी देखा जाता है वह अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश के साथ या तो वेकेशन पर जाते हैं या फिर वह किसी इवेंट को अटेंड करते दिखते हैं।

गोवा में मनाया करण का जन्मदिन
लेकिन हाल ही में करण कुंद्रा अपना जन्मदिन मनाने के लिए गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश के साथ गोवा गए थे। जहां से कपल के लगातार वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं। कभी कपल कार में इंजॉय करता नजर आता है तो कभी दोनों होटल रूम में केक कट करते नजर आते हैं, लेकिन इसी के साथ एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख अच्छे-अच्छों के होश उड़ गए हैं। जी हां, वायरल हो रहे इस वीडियो को देख ट्रोलर्स ने कमेंट कर जमकर दोनों को ट्रोल किया है।

खुल्लम खुल्ला किस करते दिखे करण तेजा
कपल के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तेजस्वी प्रकाश अर्जुन बिजलानी और करण कुंद्रा तीनों ही क्लब में पार्टी कर रहे होते हैं। करण अपनी ड्रिंक लेकर आते हैं वहीं देखते हैं कि तेजस्वी अर्जुन के साथ डांस कर रही हैं। इतने में ही करण सीधा आकर तेजस्वी को किस करने लगते हैं।

यूजर्स ने किया करण-तेजा को जमकर ट्रोल
बता दें कि दोनों का इस तरह पब्लिकिली किस करता देखना लोगों को जरा भी पसंद नहीं आया इस वीडियो को देखने के बाद जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जरा तो शर्म करो तो वहीं दूसरे ने लिखा- बेशर्मी की सारी ही लिमिस्ट क्रास कर दीं हैं आपने।

बिग बॉस 15 में हुई थी दोनों की मुलाकात
आपको बता दें कि तेजस्वी और करण दोनों ही बिग बॉस सीजन 15 में मिले थे। शो की विजेता तेजस्वी बनी थीं। शो के अंदर भी दोनों बतौर कपल नजर आए थे। वहीं आज भी दोनों का रिश्ता कायम है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि करण और तेजा जल्द ही शादी भी कर सकते हैं, लेकिन अभी तक कपल की तरफ से कोई कंफर्मेशन नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X