..................... Karan Kundrra is afraid that his father might give his all property to girlfriend tejasswi prakash - Hindi Filmibeat

इस एक्टर को है डर कहीं पापा गर्लफ्रेंड के ही नाम ना कर दें सारी का सारी प्रॉपर्टी, बहनें भी दे रही हैं साथ

Tejasswi Prakash

टेलीविजन जगत के सबसे खूबसूरत कपल में से एक माने जाते हैं करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश। इनकी जोड़ी को लोग साथ में देखना पसंद करते हैं और फैंस बस इसी आस में हैं कि कब ये कपल अपनी शादी का ऐलान करेगा। लेकिन कई पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि दोनों पहले से ही शादीशुदा हैं।

यह कपल बिग बॉस 15 के समय से ही एक साथ है। गैलाटा इंडिया के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में, करण ने तेजस्वी के लिए अपने प्यार के बारे में बताया और अपनी शादी की प्लानिंग के बारे में भी बताया। जब करण कुंद्रा से पूछा गया कि वह तेजस्वी प्रकाश में सबसे ज्यादा किस चीज को एप्रिशिएट करते हैं, तो वो अपनी गर्लफ्रेंड की तारीफ करने से पीछे नहीं हटे।

करण कुंद्रा ने कहा कि तेजस्वी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर चंचल और लापरवाह दिख सकती हैं, लेकिन असल में, वो बहुत पावरफुल हैं। "जब मुझे उनके जैसी मजबूत महिला की जरूरत होती है तो वो बिना किसी परवाह एक पिलर की तरह मेरे साथ खड़ी होती हैं जो जाहिर तौर पर फैंस को दिखाई नहीं देता है। उनके अंदर एक बच्ची है, जो वक्त आने पर एक मजबूत महिला में परिवर्तित हो जाती है जो सपोर्टिव है और हर वो क्वालिटी है, जो उन्हें दूसरों से अलग बनाता है।"

बातचीत के अंत में, करण ने अपनी और तेजस्वी की अपने-अपने परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात के बारे में बात की। करण ने कहा कि तेजस्वी उनके परिवार के सदस्यों से मिलते वक्त काफी नर्वस थीं। करण कहते हैं कि तेजस्वी के पापा एक्ट्रेस से ज्यादा उनसे प्यार करते हैं और ऐसा ही कुछ उनके पापा के साथ भी है।

करण कुंद्रा ने कहा कि मुझे लगता है कि मेरे पिता मुझसे ज्यादा तेजस्वी को सीरियसली लेते हैं। करण ने आगे मजाकिया अंदाज में कहा कि मुझको लग रहा है कि वो जयदाद कहीं तेजस्वी को ना देकर चले जाएं। यही नहीं करण की बहनें भी तेजस्वी प्रकाश को खूब पसंद करती हैं।

Read more about: karan kundrra tejasswi prakash
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X