बॉलीवुड में फ्लॉप, टीवी पर इस एक्टर ने बटोरी लाइमलाइट, बिग बॉस में मिला मास्टरमाइंड का टैग, पहचाना?

Karan Kundrra Career: वैसे तो बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी सारे ऐसे सितारे हैं जिन्होंने टीवी इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत से लेकर शाहरुख खान तक का नाम शामिल है। हालांकि कुछ ऐसी सितारे भी रहे जिन्होंने टीवी इंडस्ट्री के बाद बॉलीवुड में हाथ आजमाया, लेकिन उनको कामयाबी हासिल नहीं हुई।
आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने काफी सारे सुपरहिट टीवी शोज में काम किया। हालांकि इसके बावजूद भी बॉलीवुड में जब वह गए तो कामयाबी हासिल नहीं कर पाए। लेकिन इसके बावजूद भी आज के वक्त में वह बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर एक्टर्स में शामिल है। दरअसल हम बात कर रहे हैं करण कुंद्रा की।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि करण कुंद्रा ने साल 2009 में एनडीटीवी इमैजिन पर आए सीरियल 'कितनी मोहब्बत है' में अर्जुन पुंज का किरदार निभा कर अपने करियर की शुरुआत की थी। उनका यह शो काफी ज्यादा हिट साबित हुआ था और इसी शो से उनका खास पहचान भी हासिल हुई थी।
बाद में करण कुंद्रा को 'बेताब दिल की तमन्ना है' सीरियल में देखा गया। उन्होंने 'गुमराह एंड ऑफ इनोसेंस' शो को भी होस्ट किया है। लेकिन टीवी पर लोकप्रियता हासिल करने के बाद उन्होंने विक्रम भट्ट की फिल्म 'हॉरर स्टोरी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन यह फिल्म बुरी तरीके से फ्लॉप साबित हुई।
बाद में करण कुंद्रा को अनिल कपूर, इलियाना डीक्रूज़ और अथिया शेट्टी के साथ में कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'मुबारकां' में भी देखा गया था। मल्टी स्टारर फिल्म होने के बावजूद भी यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई। बाद में एक्टर ने डोली किट्टी और वो चमकते सितारे, थैंक यू फॉर कमिंग और तेरा क्या होगा लवली जैसी फिल्मों में भी काम किया। लेकिन फिर भी बॉलीवुड में कामयाब नहीं हुए।
एक बार फिर से करण कुंद्रा ने टीवी की तरफ ही रुक किया और इस समय एक्टर कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ़्स- अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट शो' में नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं उनकी फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है और इंस्टाग्राम पर उनको 4.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। बिग बॉस 15 में भी उनको देखा जा चुका है।
बिग बॉस के दौरान करण कुंद्रा को मास्टरमाइंड का टैग मिल गया था और इसी शो में उनकी मुलाकात तेजस्वी प्रकाश से हुई। दोनों को शो में ही एक दूसरे से प्यार हो गया और अभी तक एक दूसरे को दोनों डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं अब जल्दी ही करण कुंद्रा और तेजस्वी के फैंस चाहते हैं कि दोनों शादी कर ले।
लेकिन अगर हम करण कुंद्रा के नेटवर्थ की बात करें तो आपको बता दें कि जालंधर में उनका एक कॉल सेंटर है और वह अपने पिता के बिजनेस में भी हेल्प करवाते हैं। इसके अलावा एक्टर के पास में दुबई में 20 करोड़ का लग्जरी घर भी है और कारों का जबरदस्त कलेक्शन भी है।


Click it and Unblock the Notifications