11 सालों में बॉलीवुड में एक भी हिट नहीं दे पाया ये एक्टर, टीवी पर बटोरी लाइमलाइट, आज करोड़ों की है संपत्ति

Karan Kundrra Bollywood Career: ऐसे कई सारे सितारे हैं जिन्होंने अपना करियर टेलीविजन इंडस्ट्री से शुरू किया और आज वह बॉलीवुड के दमदार कलाकार बन चुके हैं। इस लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत से लेकर शाहरुख खान और विद्या बालन जैसे कई सारे कलाकारों का नाम शामिल है। लेकिन आज हम आपको टीवी के एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने बॉलीवुड में 11 सालों तक काम किया और एक भी हिट नहीं दी।
दरअसल हम बात कर रहे हैं टीवी के मशहूर अभिनेता करण कुंद्रा की। आज के वक्त में वह किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और एक लग्जरियस लाइफ जीते हैं। लेकिन आपको बता दें कि उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन इसके बावजूद भी उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि करण कुंद्रा ने साल 2009 में एनडीटीवी इमैजिन पर आए शो 'कितनी मोहब्बत है' में अर्जुन पुंज का किरदार निभा कर अपने करियर की शुरुआत की थी। यह शो बहुत बड़ा हिट गया था और इतना ही नहीं यहीं से करण कुंद्रा को अपनी एक खास पहचान प्राप्त हो गई थी।
बाद में करण कुंद्रा ने 'बेताब दिल की तमन्ना है' शो में काम किया। इसके अलावा 'गुमराह एंड ऑफ इनोसेंस' शो को होस्ट भी किया। हालांकि टीवी इंडस्ट्री में कमाल दिखाने के बाद करण कुंद्रा ने विक्रम भट्ट की फिल्म 'हॉरर स्टोरी' से अपना बॉलीवुड डेब्यू भी किया। लेकिन उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।
इसके बाद करण कुंद्रा ने 'मुबारकां' फिल्म में भी काम किया जो कॉमेडी ड्रामा फ़िल्म थी। लेकिन उनकी यह फिल्म भी फ्लॉप साबित हुई। बाद में करण कुंद्रा को डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे से लेकर थैंक यू फॉर कमिंग जैसी फिल्मों में भी देखा गया था। लेकिन इसके बावजूद भी उनकी फिल्में कुछ कमाल नहीं दिखा पाई।
साल 2013 से लेकर 2024 के बीच में करण कुंद्रा ने बॉलीवुड में एक भी फिल्म हिट नहीं दी। आज के वक्त में वह टीवी शोज के अलावा कई सारे शोस को होस्ट करते हुए भी नजर आते हैं। इस समय वो लाफ्टर शेफ शो में भी देखने को मिल रहे हैं। इतना ही नहीं है उनकी सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग भी 4 मिलियन से ज्यादा है।
करण कुंद्रा को सलमान खान की विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 15 में भी देखा जा चुका है और यहीं पर उनकी मुलाकात तेजस्वी प्रकाश से हुई। अभी तक दोनों एक दूसरे के प्यार में है और उनके फैन्स चाहते हैं कि जल्द से जल्द दोनों शादी भी कर ले। बहुत कम लोग जानते हैं कि वह जालंधर में एक कॉल सेंटर चलते हैं और अपने पिता का बिजनेस भी संभालते हैं। उनके पास में दुबई में 20 करोड़ का एक आलीशान घर भी है।


Click it and Unblock the Notifications











