मांगी मरने की दुआ, ट्रोलर्स पर भड़कीं तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा ने निकाली भड़ास- आग लगे ऐसी सोच को
बिग बॅास 15 की हिट जोड़ी तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की है। तेजस्वी प्रकाश का फैंस होने का दावा करने वाले कुछ लोगों ने करण कुंद्रा को ट्रोल किया है। उनका कहना है कि करण कुंद्रा के कारण तेजस्वी प्रकाश का करियर बुरी तरह से खराब हो रहा है। तेजरन के कारण तेजस्वी प्रकाश का करियर बैठ गया है।
इसी का जिक्र सोशल मीडिया पर करण कुंद्रा ने किया है। तेजस्वी प्रकाश ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया है। कई लोगों ने करण कुंद्रा के मरने की भी दुआ कर दी है। ये सभी खुद को तेजस्वी का फैन बताते हैं। अपने रिश्ते और खुद के खिलाफ हो रही ट्रोलिंग पर करण कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि फैन बनने के लिए लोग अपना स्तर गिरा रहे हैं।
Recommended Video

फोटो एडिट कर रहे हैं। गालियां दे रहे हैं। तेजस्वी तुमको ऐसे फैंस पर नाज होगा। करण के इस ट्वीट पर तेजस्वी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी ने लिखा है कि मुझे किसी पर गर्व नहीं है। यकीन नहीं हो रहा है कि ये मेरे फैंस हैं। लोग करण कुंद्रा के बारे में बकवास बातें कर रहे हैं। वह आगे लिखती हैं कि मैं उस इंसान के साथ हूं जो मुझे समझता है। लोगों को ये बात समझना चाहिए।
किसी के खिलाफ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इस पर करण कुंद्रा ने अपना रिएक्शन देते हुए लिखा है कि बेबी, आपको गंभीर होने की जरूरत नहीं है।आग लगे इनकी सोच को, कुंद्रा हमेशा अपनी मस्ती में।


Click it and Unblock the Notifications
