ब्रेकअप की खबरों के बीच साथ नजर आया ये क्यूट कपल, फैंस बोले- 'अफवाह मत फैलाओ'

टीवी एक्टर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को लेकर अक्सर खबरें सामने आती रहती हैं। कभी उनके ब्रेकअप को लेकर चर्चा होती है तो कभी उनका पैचअप हो जाता है। कुछ दिनों से लगातार चर्चा थी कि दोनों अब अलग होने वाले है और इसके बाद से उनके फैंस काफी हैरान थे।
लेकिन अब इस कपल ने सभी अफवाहों को खारिज करते हुए एक साथ एंट्री मारी है। दोनों का साथ में एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में वो काफी खुश हैं।
इससे इतना तय माना जा रहा है कि अभिनेत्री और अभिनेता का ब्रेकअप नहीं हुआ है। करण और तेजस्वी को एक साथ बाहर निकलते देखा गया और एक ही कार में दोनों स्पॉट हुए। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग रिएक्ट कर रहे हैं।
क्या बोले लोग
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने कमेंट्स किए हैं। एक ने लिखा, ''ब्रेकअप क्या हुआ, वे हमेशा साथ रहे।'' एक ने लिखा, ''उन्हें दुनिया की परवाह नहीं।'' एक का कहना है, ''एक विश्वसनीय मीडिया पोर्टल होने के नाते कृपया उनके संबंध में कोई भी झूठी खबर प्रचारित और प्रसारित न करें।'' एक ने लिखा, ''इनका सब कुछ होगी लेकिन ब्रेक अप कभी नहीं होगा....तू शांत।'' एक ने लिखा, ''वह अपने जूते क्यों नहीं बदलती? एकता कपूर जैसा पूरा टाइम यही पहन के आती है... बेचारा करण।''
पहले भी किसी को किया है डेट?
तेजस्वी प्रकाश एक लोकप्रिय एक्ट्रेस होने के साथ इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी पूरी की है। तेजस्वी प्रकाश ने बिग बॅास 15 के दौरान खुलासा किया था कि वह किसी और को डेट भी कर चुकी हैं लेकिन उनका वह रिश्ता सही नहीं था। बिग बॅास से बाहर निकलने के बाद उनका नाम करण के साथ हिट हो गया था। घर के अंदर तेजस्वी और करण कुंद्रा की जोड़ी को फेक बोला गया। आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications