Karan Kundrra और Tejasswi Prakash ने दुबई में खरीदा आलीशान घर, क्या रहेंगे साथ?

लव बर्ड्स करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी के सबसे लवी डवी कपल्स हैं। उन्हें अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। दोनों का प्यार 'बिग बॉस' के दौरान परवान चढ़ा था। शो खत्म होने के सालों बाद भी दोनों रिलेशनशिप में हैं और आए दिन सोशल मीडिया और खबरों में छाए रहते हैं। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद भी किया जाता है।
कई बार तो दोनों की शादी की अफवाहें भी उड़ चुकी हैं। वहीं, दोनों के फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि कपल ने दुबई में एक आलीशान घर खरीदा है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों को असल में प्रॉपर्टी लॉन्च के मौके पर बतौर अतिथि बुलाया गया था लेकिन उन्हें प्रॉपर्टी इतनी पसंद आई कि, उन्होंने इसे खरीदने का मन बना लिया।
दोनों का यह घर दुबई के काफी पॉश इलाके में है। यह काफी बड़ा है जिसमें प्राइवेट पूल भी है। बता दें कि, तेजस्वी और करण कुंद्रा का दुबई के अलावा गोवा और मुंबई में भी घर है। दोनों को जब समय मिलता है वहां जाते हैं। अब दुबई में नए घर के खरीदने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि, क्या दुबई में दोनों ने साथ में रहने के लिए इस घर को खरीदा है।
हालांकि, तेजस्वी और करण कुंद्रा फिल्म और टीवी की दुनिया से जुड़े हैं और अधिक समय मुंबई में ही बिताते हैं। कुछ दिनों पहले फिल्मी मिर्ची से करण कुंद्रा ने शादी से जुड़ी बातें भी की थी। उन्होंने कहा था कि सब सही जा रहा है लेकिन, वो चाहते हैं कि, तेजस्वी के कुछ गोल्स हैं जिन्हें वो पूरा करें।
ऐसा करने में वो खुद उनका साथ देना चाहते हैं। करण कुंद्रा ने कहा था- 'सब शानदार है और सब बढ़िया जा रहा है। शादी होनी चाहिए लेकिन, उनके (तेजस्वी) के कुछ गोल्स हैं जो उन्हें पूरा करने देना चाहिए।'


Click it and Unblock the Notifications











