एक क्विंटल के होने वाले हैं करण कुंद्रा, बढ़ा वजन देखकर टेंशन में आए एक्टर

Karan Kundrra Weight: मशहूर टीवी एक्टर करण कुंद्रा टीवी जगत के मशहूर एक्टर हैं और उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार रहते हैं। एक्टर अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं, तेजस्वी प्रकाश के साथ उनके वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं लेकिन इन दिनों वो एक चीज से काफी परेशान हैं।
करण का बढ़ा वजन
करण कुंद्रा ने हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें एक Weighing Scale नजर आ रहा है और इसमें वजन 97 किलोग्राम दिखा रहा है। फोटो शेयर करके करण ने अपनी चिंता हाजिर की है। उन्होंने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि कुछ दिनों में वो 1 क्विंटल (100 किलो) के हो जाएंगे।
तेजस्वी करण का रोमांस
स्टार कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा अपने रोमांस से टॉक ऑफ द टाउन बने रहते हैं। 'बिग बॉस 15' में एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इज़हार करने के बाद से इन दोनों लवबर्ड्स की शादी के चर्चे काफी जोरों पर हैं और फैंस को इनकी शादी का काफी बेसब्री से इंतजार है। जहां तेजस्वी प्रकाश ने रियलिटी शो जीता, वहीं करण दूसरे रनर-अप रहे। इसके बाद घर से बाहर आकर तेजस्वीर और करण के पीडीए का जो सिलसिला शुरू हुआ वो अभी तक थमने का नाम नहीं ले रहा है।
कब होगी शादी
बिग बॉस 15 की विजेता ने आखिरकार अपनी शादी की अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह तभी शादी करेंगी जब वह तैयार होंगी। स्वरागिनी एक्ट्रेस ने शादी के लिए अपनी बड़ी शर्त का खुलासा करते हुए अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा की तारीफ की। तेजा ने यह स्पष्ट कर दिया कि वह तब शादी करेगी जब वह खुद तैयार होगी, और कहा कि वह और करण 'अपने रिश्ते में सुरक्षित' हैं। हालांकि उनकी शादी के बारे में सवालों की बौछार हो रही है, लेकिन टीवी दिवा को इसकी कोई परवाह नहीं है। "मुझे और करण को बहुत बार आता है ये सवाल। करण समझता है कि मैं अपने पेशेवर जीवन के एक निश्चित चरण में हूं। वह ऐसा तभी करेगा जब मुझे लगेगा कि मैं तैयार हूं। वह जानता है कि वह जीवन में क्या चाहता है। हम दोनों हैं हमारे रिश्ते बहुत सुरक्षित हैं। कोई दबाव नहीं है," तेजस्वी ने एक साक्षात्कार में हाउटरफ्लाई को बताया।


Click it and Unblock the Notifications
